फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   I will not be able to do anything, I am very sorry every one, D Pharma student commits suicide in Lucknow

आईएम वेरी सॉरी एवरी वन: मैं कुछ नहीं कर पाऊंगा...मम्मी-पापा के सपनों को साकार न कर सकूंगा, फंदे से लटका छात्र

Tue, 28 Mar 2023 12:12 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 28 Mar 2023 12:12 PM IST
सार

राजधानी लखनऊ में डीफार्मा के छात्र ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उसने परिवार के लोगों के लिए सुसाइड नोट लिखा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
I will not be able to do anything, I am very sorry every one, D Pharma student commits suicide in Lucknow
छात्र का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के मोहनलालगंज से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। एक छात्र ने खुदकुशी कर ली। उसने सुसाइड नोट में चौंकाने वाली बातें लिखी हैं और अपने परिजनों से माफी मांगी है। 
विज्ञापन


दरअसल, बच्चों पर अच्छा करने का दबाव इस कदर हावी है कि कभी-कभी ये उनकी जान पर भारी पड़ जाता है। कभी ये दबाव परिवार से मिलता है तो कभी बच्चे खुद इसे ले लेते हैं। ऐसा ही मामला सामने आया है मोहनलालगंज से, जहां डीफार्मा प्रथम वर्ष के छात्र आशुतोष श्रीवास्तव (22) ने खुदकुशी कर ली। 
विज्ञापन


सुसाइड नोट में मृतक आशुतोष ने लिखा कि मुझे लगता है कि मैं कुछ नहीं कर पाऊंगा, मम्मी पापा के सपनों को साकार नहीं कर पाऊंगा, मुझे माफ करना।
इंस्पेक्टर कुलदीप दुबे के मुताबिक, गोंडा के छपिया चारू निवासी बृजेश श्रीवास्तव निजी कंपनी में काम करते हैं। 

डी-फार्मा का प्रथम वर्ष का छात्र था आशुतोष
बेटा आशुतोष गौरा गांव में किराये के मकान में रहता था और एक निजी कॉलेज से डी-फार्मा का प्रथम वर्ष का छात्र था। सोमवार को परीक्षा के बावजूद कॉलेज नहीं गया। आशुतोष ने कॉल रिसीव नहीं की तो शाम को दोस्त कमरे पर पहुंचे। कई बार आवाज देने के बाद भी दरवाजा नहीं खोला तो पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सारी भईया, सॉरी मम्मी-पापा

इंस्पेक्टर के मुताबिक, दरवाजा तोड़ा तो आशुतोष पंखे से दो गमछों के सहारे लटका हुआ था। तखत पर सुसाइड नोट मिला। इसमें लिखा कि आईएम वेरी सॉरी एवरी वन...सारी भईया, सॉरी मम्मी-पापा। 

छात्र के पढ़ाई को लेकर तनाव में होने की आशंका

मुझे लगता है कि मैं कुछ नहीं कर पाऊंगा, मम्मी-पापा के सपनों को साकार नहीं कर पाऊंगा, मुझे माफ करना, जिनको मैं अच्छा नहीं लगता उनकी भी टेंशन दूर हो जाएगी। इससे लगता कि छात्र पढ़ाई को लेकर तनाव में था। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed