फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   husband divorce from Dubai on WhatsApp

पति ने दुबई से वाट्सएप पर दिया तलाक, न्याय के लिए दर-दर भटक रही पत्नी

Sun, 21 Aug 2016 04:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सिद्धार्थनगर
अमर उजाला ब्यूरो, सिद्धार्थनगर Updated Sun, 21 Aug 2016 04:28 AM IST
विज्ञापन
husband divorce from Dubai on WhatsApp
वॉट्सऐप
सऊदी में बैठे पति ने वाट्सएप से मैसेजकर पत्नी को तलाक दे दिया है। पति का  वाट्सएप संदेश पढ़ पत्नी हैरान है। विकलांग बच्ची को लेकर पत्नी न्याय की आस में दर-दर भटक रही है। वाट्सएप के जरिए इस अनोखे तलाक की मान्यता को लेकर मुस्लिम धर्मगुरु भी असमंजस में हैं। उनका कहना है कि तलाक लिखित रूप में दिया जा सकता है, लेकिन इसके लिए तीन चरणों की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। मामला सदर थाना क्षेत्र के एक गांव है।
विज्ञापन


नगर के एक मोहल्ला निवासी तस्लीम का निकाह थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी उच्च शिक्षित युवक से पांच वर्ष पूर्व हुआ था। तस्लीम  का आरोप है कि शादी में पर्याप्त दहेज देने के बाद भी ससुराल के लोग उसे प्रताड़ित करते रहे हैं। उससे दहेज में और रकम की मांग की जा रही थी। इसे लेकर उसने पूर्व में भी पुलिस से शिकायत की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसी बीच एक बेटी भी हुई, जो हाथ और पैर से विकलांग है। 
विज्ञापन


करीब दो वर्ष पूर्व पति दुबई चला गया। वह दिल्ली में बच्ची का इलाज करा रही थी, इसी बीच एक सप्ताह पूर्व उसके मोबाइल पर पति ने वाट्सएप पर तलाक का मैसेज किया। इससे पढ़ने के बाद वह सिद्धार्थनगर लौट कर न्याय की आस में भटक रही है। पीड़िता ने पुलिस से भी मदद की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में एएसपी मंशाराम गौतम का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है। इसकी पड़ताल कर समुचित कार्रवाई की जाएगी। उधर, वाट्सएप पर तलाक दिए जाने के मामले में सदर मस्जिद के हाफिज अब्दुल्ला का कहना है कि लिखित रूप से भी तलाक दिया जा सकता है, मगर इस प्रक्रिया को तीन बार में पूरा करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed