फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hundreds of Samajwadi party workers going on strike to arrest in prayagraj

प्रयागराजः धरना देने जा रहे सैकड़ों सपाई गिरफ्तार, सपा कार्यालय बना पुलिस छावनी

Thu, 19 Dec 2019 05:32 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 19 Dec 2019 05:32 PM IST
विज्ञापन
Hundreds of Samajwadi party workers going on strike to arrest in prayagraj
प्रदर्शन करते सपा के कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर गुरुवार सुबह 11 बजे समाजवादी पार्टी के नेताओं, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने जैसे ही पार्टी के जिला कार्यालय जॉर्ज टाउन से कचेहरी की ओर कूच किया, पहले से ही मौजूद सैकड़ों की संख्या में पुलिस बल ने उन्हे आगे बढ़ने से रोक दिया। इसके बाद सपाई सड़क पर ही धरने पर बैठ गए। सपा कार्यकर्ता हाथों में नारे लिखी तख्तियां लेकर सरकार विरोधी नारे लगाते रहे। लगभग आधे घंटे तक चली जद्दोजहद के बाद मौके पर पहुंचे अपर जिलाधिकारी नगर ने ज्ञापन लिया और सपाईयों को गिरफ्तार कर बसों में बैठाकर पुलिस लाइन पहुंचा दिया। 

विज्ञापन


धरने पर बैठे सपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष कृष्णमूर्ति सिंह एवं महानगर अध्यक्ष सैयद इफ्तिखार हुसैन ने कहा कि भाजपा शासन में लिए गए सभी फैसले जनविरोधी हैंl अपने नेता अखिलेश यादव के निर्देश पर सभी पार्टी कार्यकर्ता शांति पूर्वक अपनी बात कहने जिला कचेहरी जाना चाहते हैं लेकिन प्रशासन ने हमको रोककर जनता की आवाज दबाने की कोशिश की हैl 
विज्ञापन


धरना को संबोधित करते हुए पूर्व प्रदेश सचिव नरेंद्र सिंह ने कहा कि आज किसान, मुसलमान और महिलाओं के सम्मान के सवाल पर होने वाले शांति पूर्वक धरना प्रदर्शन को प्रशासन द्वारा रोकना लोकतन्त्र विरोधी कदम हैl उन्होने कहा कि आज किसान दुखी, मुसलमान भयभीत और महिलाएं मर्माहत हैंl 
विज्ञापन
विज्ञापन


धरने पर कृष्णमूर्ति सिंह, सैयद इफ्तिखार हुसैन, पंधारी यादव, विनोद चंद्र दुबे, पूर्व प्रदेश सचिव नरेन्द्र सिंह, राजेंद्र सिंह पटेल, पूर्व सांसद नागेन्द्र सिंह पटेल, धर्म राज पटेल, पूर्व विधायक प्रशांत सिंह, अंसार अहमद, हाजी परवेज, विजमा यादव, गामा पांडे, ब्लॉक प्रमुख संजय यादव उर्फ कल्लू, दूधनाथ पटेल, डॉ. मान सिंह, योगेश यादव, निधि यादव, नेहा यादव, पप्पू लाल निषाद, दान बहादुर सिंह मधुर, मो. अस्करी, मंजू यादव, अनिल यादव, साबिहा मोहानी, रवींद्र यादव, राम मिलन, आर. एन. यादव, महावीर यादव संदीप यादव, मयंक यादव, डॉ. अच्छे लाल, अभिषेक यादव, अखिलेश गुप्ता, आदिल हमजा, गोलू यादव, नटे चौधरी, महाबली यादव, संदीप पटेल, सुशील कुमार एडवोकेट, महबूब उस्मानी, बेला यादव, रेखा उपाध्याय, आशुतोष तिवारी, राकेश यादव एडवोकेट, रवींद्र यादव, संत लाल वर्मा, सुरेश रैना, मो. गौस, कल्लू यादव, त्रिभुवन यादव, सुषमा पसी, राज बहादुर यादव, किताब अली एडवोकेट, प्रिंस बागी, राघवेंद्र सिंह, वजीर खान, संजीव यादव, विक्रम पटेल, जॉनटी यादव, बृजेश यादव, कुंज बिहारी आदि नेतागण मौजूद थेl 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed