फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   historical items found in digging in unnao

डौंडिया खेड़ाः खजाना खोदने वालों को मिली कीमती चीजें

Tue, 22 Oct 2013 11:18 AM IST
अमर उजाला, उन्नाव
अमर उजाला, उन्नाव Updated Tue, 22 Oct 2013 11:18 AM IST
विज्ञापन
historical items found in digging in unnao

उन्नाव के किले में जारी खुदाई सोमवार को काफी दिलचस्प रही। हजार टन सोने की तलाश में लगे पुरातत्व विभाग के हाथ कुछ कीमती और ऐतिहासिक चीजें हाथ लगी हैं।

विज्ञापन


डौंडिया खेड़ा स्थित राव राम बक्स सिंह के किले की खुदाई में मिट्टी की बड़ी भट्ठी मिली है। यहां लाख की चूड़ियों के पांच टुकड़े और मिट्टी के कुछ बर्तन मिले हैं।
विज्ञापन


चौथे दिन 48 सेंटीमीटर खुदाई हुई। चार दिनों में अब तक 1.5 मीटर खुदाई हो पाई है। एएसआई की टीम दो दिन पहले मिली तकरीबन एक मीटर चौड़ी दीवार के सहारे खुदाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, सोमवार को दोपहर बाद डौंडिया खेड़ा पहुंचे संत शोभन सरकार के शिष्य स्वामी ओम ने मीडिया को कटघरे में रखते हुए फिर दोहराया कि किले से 1000 टन स्वर्ण भंडार मिलेगा। उन्होंने भूगर्भ विभाग (जीएसआई) की रिपोर्ट भी पत्रकारों को दिखाई।


एसडीएम बीघापुर विजय शंकर दुबे ने सोमवार की शाम खुदाई खत्म होने के बाद बताया कि चौथे दिन कुल 48 सेंटीमीटर खुदाई की गई है। खुदाई के दौरान मिट्टी की बड़ी भट्ठी मिली है।

समझा जाता है कि इस भट्ठी पर बहुत ज्यादा लोगों का खाना पकता रहा होगा। सूत्रों के  मुताबिक इस समय जिस स्थान पर खुदाई हो रही है, वह रसोई और भंडार गृह जैसा है। माना जा रहा है कि इसे सुरक्षित समझकर धातुओं को यहां छुपाया गया होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed