फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   hindu god made in china

चीन में बड़े पैमाने पर बन रहे हैं भगवान

Thu, 05 Sep 2013 04:06 AM IST
राकेश वार्ष्णेय
राकेश वार्ष्णेय Updated Thu, 05 Sep 2013 04:06 AM IST
विज्ञापन
hindu god made in china

पिछले 10 साल में चीन ने भारतीय नग, मूंगा-मोती आदि के कारोबार को काफी पीछे छोड़ दिया है। चीन दुनियाभर में भारत से काफी कम मूल्य पर नगों की बिक्री कर रहा है। इसका मुख्य कारण चीन की सरकार का नग व्यापार के प्रति संजीदा होना है।

विज्ञापन


यह अनुभव चीन से लौटे पुरदिलनगर निवासी कारोबारी नरेंद्र दीक्षित ने मंगलवार को अमर उजाला से साझा किए। उन्होंने बताया कि चीन में नग का कारखाना लगाना भारत से ज्यादा आसान है।
विज्ञापन


काफी एडवांस हैं चीन की मशीनें

नरेंद्र बताते हैं कि चीन के यीवू जैसे छोटे शहर में दो हजार दुकान तथा सैकड़ों कारखानों का एक परिसर तैयार किया गया है। इसमें केवल कांच का काम होता है। पूरा निर्माण मशीनों से किया जाता है। हर समय बिजली उपलब्ध है। सरकार कारखाना स्वामियों से केवल किराया वसूलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


टैक्स, बैंक में कारोबार के हिसाब से खुद ही कट जाता है। श्रमिकों को अधिकतम आठ घंटे ही काम करना पड़ता है। मशीनों से बनने वाले नग काफी अच्छी क्वालिटी के होते हैं। भारत में हाथ से बनाए जाने वाले नगों से इसकी लागत काफी कम रहती है।

सरकार करती है काफी मदद

नरेंद्र कहते हैं कि भारत में अगर कोई उद्योग लगाना हो तो उसे सरकारी दफ्तरों में सैकड़ों चक्कर लगाने पड़ेंगे। अधिकारी, नेताओं से संपर्क करना पड़ेगा। इसके बाद भी बिजली आदि की समस्या बनी रहती है। वहां पर यह काम काफी आसान है।

वहां व्यापारी को अपना रजिस्ट्रेशन कराना होता है। इसके बाद सरकार खुद ही मशीन, कच्चा माल, बिजली आदि की व्यवस्था कराती है। रजिस्ट्रेशन कराने वाले को सरकार कारखाना सौंप देती है और बाद में किराया वसूलती रहती है।


देवी-देवताओं की मूर्तियों की खूब डिमांड
चीन में शंकर, विष्णु भगवान, कन्हैया, लक्ष्मी, दुर्गा आदि देवी-देवताओं की फाइबर और मेटल की मूर्तियां का निर्माण भी बड़े स्तर से हो रहा है। मशीन से बनने वाली इन मूर्तियों की क्वालिटी भी काफी अच्छी है। बाजार में इसकी काफी डिमांड है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed