फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   high court stays akhilesh govts decision to withdraw cases against terror accused

अखिलेश्ा सरकार को झटका, मुकदमा वापसी पर लगी रोक

Fri, 07 Jun 2013 04:04 PM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क Updated Fri, 07 Jun 2013 04:04 PM IST
विज्ञापन
high court stays akhilesh govts decision to withdraw cases against terror accused

उत्तर प्रदेश में कई जगहों पर एक के बाद एक हुए बम विस्फोट में शामिल आरोपियों के खिलाफ मुकदमा वापस लेने के अखिलेश सरकार के फैसले को झटका लगा है।

विज्ञापन


इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ ने राज्य सरकार के इस फैसले पर फिलहाल रोक लगा दी है। और मामला बड़ी खंडपीठ के समक्ष भेज दिया है।

इस फैसले पर अखिलेश यादव ने कहा कि हाईकोर्ट ने जो भी निर्णय दिया है उसका सम्मान किया जाएगा।

उन्होंने कहा, 'मैंने अभी कोर्ट के फैसले को नहीं देखा है। फैसले के पूरी तरह अध्ययन के बाद ही सरकार आगे निर्णय लेगी।'

साथ ही मुख्यमंत्री ये भी कहा कि सरकार की जो जिम्मेदारी थी और जो घोषणापत्र में कहा गया था उसे लगभग पूरा किया गया है।

सपा सरकार ने 2007 में लखनऊ, फैजाबाद और वाराणसी में हुए श्रृंखलाबद्ध बम विस्फोट में शामिल 16 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा वापस लेने की घोषणा की थी।

इस पर कोर्ट ने यूपी सरकार से इस निर्णय के कानूनी पहलुओं पर जवाब तलब किया था।

गौरतलब है कि विधानसभा चुनाव के दौरान सपा ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में निर्दोष मुसलमान युवकों पर आतंकी हमले में शामिल होने के आरोपों को वापस लेने की बात कही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed