फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   here determine age to touch ear

यहां अंगूठे से कान पकड़ाकर होता है उम्र का निर्धारण

Sat, 02 Feb 2013 12:14 AM IST
बदायूं/ब्यूरो
बदायूं/ब्यूरो Updated Sat, 02 Feb 2013 12:14 AM IST
विज्ञापन
here determine age to touch ear

दिल्ली के बहुचर्चित गैंगरेप कांड के छठे आरोपी को नाबालिग मानने के बाद उसकी उम्र को लेकर यहां भी बहस छिड़ी है। वहीं बदायूं में स्कूल में दाखिले के वक्त उम्र का निर्धारण अंगूठे से कान पकड़वाकर किया जाता है।

विज्ञापन


बदायूं जिले के भवानीपुर नगला के प्राइमरी स्कूल में इस आरोपी की जन्मतिथि स्कूल के अभिलेखों में चार जून 1995 दर्ज है और उसने दाखिला लिया था 19 जुलाई 2002 यानी सात साल की उम्र में। स्कूल में उसकी पैदाइश का कोई अन्य रिकार्ड नहीं है। इस स्कूल में पढ़ रहे अस्सी फीसदी बच्चों के जन्म प्रमाण पत्र नहीं हैं। इस मामले में यह स्कूल एक बानगी भर है।
विज्ञापन


भवानीपुर नगला (इस्लामनगर) स्थित प्राइमरी स्कूल की शिक्षामित्र ने बताया कि प्राइमरी कक्षा में एडमिशन लेते वक्त वह बच्चे से सीधे हाथ से सिर के पीछे से बायां कान पकड़ने को कहते हैं। अगर वह कान पकड़ लेता है तो मान लिया जाता है कि बच्चे की उम्र पांच साल हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी आधार पर परिजनों से जन्मतिथि पूछकर दाखिला ले लिया जाता है। दिल्ली गैंगरेप मामले में छठे आरोपी को जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड ने नाबालिग माना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed