{"_id":"92a952d6-6051-11e2-93f9-d4ae52bc57c2","slug":"help-arrived-from-mauritius-in-damini-s-village","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिटिया के भाई को मॉरीशस बनाएगा डॉक्टर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिटिया के भाई को मॉरीशस बनाएगा डॉक्टर
बलिया/ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jan 2013 08:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली गैंगरेप की शिकार बिटिया के गांव मॉरीशस मेडिकल कालेज के चेयरमैन आरपीएन सिंह पहुंचे और उन्होंने पीड़ित परिवार को सहायता के रूप में डेढ़ लाख रुपए का चेक दिया। भरोसा दिलाया कि यदि उनका छोटा बेटा डॉक्टरी पढ़ने के योग्य होगा तो वे उसका दाखिला अपने कॉलेज में कराएंगे। पढ़ाई में जो खर्च आएगा वह भी देंगे। उन्होंने बिटिया के पिता की मॉरीशस के उपप्रधानमंत्री अनिल कुमार मिश्र से मोबाइल पर बात भी कराई।
विज्ञापन
सात समुंदर पार कर बिटिया के गांव पहुंचे मेडिकल कालेज मॉरीशस के चेयरमैन आरपीएन सिंह पीड़ित परिजनों से मिलते ही फफक पड़े। लोगों के ढांढस बंधाने के बाद वह शांत हुए। उन्होंने बिटिया के पिता से भोजपुरी में बात की। कहा कि हमहूं एही जिला के रहे वाला हई। हमार घर बिल्थरारोड तहसील के सोनाडीह में बा। हम गांव के विद्यालय में टाट-पटरी पर पढ़ले हई। गांव के आफत-विपत बहुत नजदीक से देखले बानी।
विज्ञापन
सिंह की भोजपुरी में फटाफट बोल सुन सभी चकित रह गए। वह बिल्कुल बलियाटिक लिवास में थे और गांव में न केवल टूटी खाट पर बैठे, बल्कि बिटिया के गांव के पूर्व प्रधान के घर दही-चूड़ा भी खाया। उन्होंने मॉरीशस के उपप्रधानमंत्री अनिल कुमार मिश्र से भी भोजपुरी में ही बात कराई। कहा कि मॉरीशस में ज्यादातर लोग भोजपुरी बोलते हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा 'ए परिवार से गांव में मिले के अनुरोध हम कइले रहलीं। आप सब से आज हम मिल के बहुत खुश बानी। बिटिया के पिता व पूरा परिवार हमरे खातिर अपन यात्रा निरस्त कई दिलन। अब 18 जनवरी के दिल्ली जाए के तैयारी बा।'
आरपीएन सिंह के पूर्वज बिल्थरारोड तहसील के सोनाडीह गांव से मॉरीशस जाकर बस गए थे। उन्होंने बिटिया के पिता से 25 मिनट तक बात की। पीड़ित परिवार के सभी सदस्यों से भी मिले। बिटिया के दोनों भाइयों को गले लगाकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
छोटे की पढ़ाई का पूरा जिम्मा अपने ऊपर लेने की बात कहते हुए 50 हजार रुपए नगद भेंट किए। कहा कि यह रकम हाईस्कूल व इंटर की पढ़ाई के लिए दे रहा हूं। सिंह ने कहा कि बिटिया के साथ हुई घटना को लेकर पूरी दुनिया के लोग दुखी हैं।
वह बिटिया के जज्बे को सलाम करते हैं। उसने देश की महिलाओं में क्रांति का सूत्रापात किया। पूरी दुनिया को झकझोरने का काम किया। कहा कि गैंगरेप के सभी दोषी कठोर सजा के पात्र हैं। नाबालिग भी क्षमा के योग्य नहीं है।