फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Youths physically exploited the woman by changing her name

Hathras News: नाम बदलकर युवकों ने किया महिला का शारीरिक शोषण

Fri, 16 May 2025 01:12 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Fri, 16 May 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
Youths physically exploited the woman by changing her name
नगर के एक मोहल्ला निवासी महिला ने दो युवकों पर अपना नाम बदलकर और खुद को हिंदू बताकर उसका शारीरिक शोषण करने और अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर रुपये व जेवर हड़पने का आरोप लगाया है। महिला ने दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।बृहस्पतिवार को इस मामले में कोतवाली पर विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के युवकों ने हंगामा किया।
विज्ञापन

नेताओं ने आरोपी युवकों को जेल भेजने की मांग की। पुलिस ने महिला के अदालत में बयान दर्ज करा दिए हैं। महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कहा है कि वह तीन माह पूर्व एक दुकान पर चाय की पत्ती खरीदने गई थी। उसको वहां पर एक युवक मिला। उसे अपना मोबाइल भी रिचार्ज कराना था। वहां खड़े युवक ने उसका मोबाइल रिचार्ज कर दिया और पहचान बना ली। नाम पूछने पर दूसरे समुदाय के युवक ने अपना हिंदू नाम बताया।
विज्ञापन

इसके बाद युवक अपने अन्य साथी के साथ उसका शारीरिक शोषण करता रहा। दूसरे युवक ने भी अपना हिंदू नाम बताया था। इस दौरान युवकों ने उसके अश्लील वीडियो बना लिए और इन्हें वायरल करने की धमकी देकर उससे 180000 रुपये नकद ले लिए। कुछ समय बाद शादी में जाने का बहाना करके उसके जेवर भी मांगकर ले गए। जब उसने अपने जेवर और रुपये मांगे तो आरोपी उसको धमकी देने लगे और कहने लगे काटकर नहर में डाल देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed