Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Youths from two communities clash, complainant in custody

Hathras News: दो समुदायों के युवकों में मारपीट, शिकायतकर्ता हिरासत में

Thu, 05 Nov 2026 11:23 PM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Thu, 05 Nov 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
Youths from two communities clash, complainant in custody
प्रतीकात्मक चित्र। - फोटो : ARchive
हसायन। मोहल्ला दखल में बुधवार देर रात दो अलग-अलग समुदायों के युवकों के बीच विवाद हो गया। इस दौरान एक पक्ष के युवक के घर पर पहुंचकर दूसरे पक्ष के लोगों ने गाली-गलौज और मारपीट की। डायल 112 पुलिस ने शिकायतकर्ता को ही हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

यह विवाद रात करीब आठ बजे मोहल्ला दखल निवासी अल्फैज और दूसरे मोहल्ला के एक दूध विक्रेता के पुत्र के बीच शुरू हुआ था। दोनों में गाली-गलौज और मारपीट हुई। दूध विक्रेता के पुत्र ने अपने मोहल्ले में जाकर झगड़े की जानकारी दी।
विज्ञापन

आरोप है कि इसके बाद उसके पक्ष के कई युवक डंडा लेकर अल्फैज के घर पहुंचे और मारपीट करने लगे। अल्फैज ने डायल 112 को सूचना दी, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले हमलावर फरार हो गए। पुलिस अल्फैज को अपने वाहन में बिठाकर कोतवाली ले गई और उसे हिरासत में रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रात में कोतवाली पुलिस ने दबिश दी। पुलिस ने युवक गफ्फार के घर की किवाड़ तोड़कर उसे भी हिरासत में ले लिया। पुलिस दूसरे पक्ष के फरार हमलावरों को पकड़ नहीं पाई। हालांकि झगड़े में किसी को गंभीर चोट नहीं आई थी। कोतवाली प्रभारी मनीष चिकारा ने बताया कि दोनों पक्षों के युवकों के बीच समझौता हो गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed