{"_id":"60957e718ebc3e8dbb659821","slug":"youth-shot-dead-in-houseclash-sasni-news-ali262639019","type":"story","status":"publish","title_hn":"गृहक्लेश में युवक ने गोली मारकर की खुदकुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गृहक्लेश में युवक ने गोली मारकर की खुदकुशी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी, सासनी।
क्षेत्र के गांव बांधनू में गृह क्लेश के चलते शुक्रवार की सुबह 32 वर्षीय युवक ने गोली मारकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मृतक के भाई ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है। पुलिस इसके आधार पर मुकदमा दर्ज करने की तैयारी कर रही थी।
दरअसल, ग्राम बांधनू निवासी 32 वर्षीय चंद्रशेखर उर्फ हरीओम पुत्र नरोत्तम सिंह की अपनी पत्नी गीता से अनबन बनी रहती थी। इस कारण दोनों के मध्य विवाद होता रहता था। इसे लेकर चंद्रशेखर मानसिक रूप से तनाव में था। चर्चा है कि बृहस्पतिवार को दोनों के बीच फिर विवाद हुआ। शुक्रवार की सुबह चंद्रशेखर डिब्बे में पानी लेकर जंगल में शौच के लिए गया था।
बताते हैं कि डिब्बे के पानी में उसने जहरीला पदार्थ मिलाकर उसने पी लिया, लेकिन तत्काल उल्टी होने के कारण वह बच गया। इसके बाद उसने 315 बोर के तमंचे से अपनी कनपटी पर गोली मार ली, जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के खेतों पर काम कर रहे लोग और ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस द्वारा ली गई तलाशी में मृतक की जेब से एक सुसाइड नोट भी मिला है। इसमें उसने अपनी पत्नी पर तंग करने का आरोप लगाया है। मृतक के भाई कुंवरपाल ने तहरीर देकर मृतक की पत्नी गीता देवी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।