फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   youth made the young man drink four quarts of liquor on a bet, he died

Hathras News: युवकों ने शर्त लगाकर युवक को पिलाई चार क्वार्टर शराब, हुई मौत

Mon, 19 Feb 2024 11:20 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 19 Feb 2024 11:20 PM IST
सार

दरियापुर में अधिक शराब पीने से युवक की मौत हो गई। परिजनों ने कुछ युवकों पर शर्त लगाकर युवक को चार क्वार्टर शराब पिलाने का आरोप लगाया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

विज्ञापन
youth made the young man drink four quarts of liquor on a bet, he died
मृतक युवक लाल सिंह उर्फ लालू - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र गांव दरियापुर में अधिक शराब पीने से एक युवक की हालत बिगड़ गई। परिजन उसे उपचार के लिए बागला जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने गांव के ही कुछ युवकों पर शर्त लगाकर मृतक को चार क्वार्टर देसी शराब पिलाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।

विज्ञापन


कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव दरियापुर निवासी 30 वर्षीय लाल सिंह उर्फ लालू पुत्र कल्यान सिंह की 19 फरवरी की शाम को एकाएक हालत ज्यादा बिगड़ गई। यह देख परिजनों के होश फाख्ता हो गए। आनन-फानन परिजन उसे इलाज के लिए बागला जिला अस्पताल की इमरजेंसी लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। यह सुनकर परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। सीओ सिकंदराराऊ डॉ आनंद कुमार का कहना है कि अस्पताल से प्राप्त सूचना के आधार पर युवक के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। तहरीर मिलने पर जांच कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed