{"_id":"6919be14891ad37be70e8a93","slug":"youth-killed-father-and-son-injured-in-bike-collision-2025-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras Road Accident: दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में युवक की मौत, पिता-पुत्र घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras Road Accident: दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में युवक की मौत, पिता-पुत्र घायल
Sun, 16 Nov 2025 05:35 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Sun, 16 Nov 2025 05:35 PM IST
सार
कोतवाली प्रभारी मयंक चौधरी का कहना है कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, लेकिन कोतवाली में पर किसी ने भी कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने के बाद वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
मृतक कुमर पाल
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
हाथरस के सादाबाद-जलेसर मार्ग पर 15 नवंबर देर शाम गांव बुढ़ाइच के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस टक्कर में एक युवक की अस्पताल ले जाते समय मौत को हो गई। दूसरी बाइक सवार पिता-पुत्र बुरी तरह से घायल हो गए। इन दोनों को उपचार के लिए हाथरस रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए हाथरस भेजा है।
विज्ञापन
गांव थरौरा निवासी 36 वर्षीय कुमर पाल 15 नवंबर शाम गांव से बाइक पर गांव बुढ़ाइच में किसी कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक उक्त गांव के पास पहुंची तो सामने से आ रही बाइक उससे टकरा गई। उस बाइक पर पिता पुत्र जलेसर से सादाबाद जा रहे थे। दोनों बाइकों की टक्कर से तीनों लोग बुरी तरह से घायल हो गए। तीनों को पुलिस एवं राहगीरों ने सीएचसी भेजा, जहां से एक युवक को आगरा एवं पिता पुत्र को गंभीर हालत में हाथरस रेफर कर दिया गया। कुमर पाल की देर रात आगरा ले जाते समय रास्ते ही मौत हो गई, जबकि पिता-पुत्र का हाथरस में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
16 नवंबर सुबह पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए हाथरस भेज दिया है। कोतवाली प्रभारी मयंक चौधरी का कहना है कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, लेकिन कोतवाली में पर किसी ने भी कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने के बाद वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन