फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Farmers create an uproar in Chandpa over the non

Hathras News: चंदपा में खाद न मिलने पर किसानों का हंगामा

Tue, 27 Oct 2026 02:30 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Tue, 27 Oct 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
Farmers create an uproar in Chandpa over the non
मुरसान ब्लॉक की पूर्वी सहकारी समिति पर सोमवार को डीएपी खाद न मिलने पर किसानों ने हंगामा किया। मशक्त के बाद पुलिस ने स्थिति संभाली और अपनी देखरेख में खाद का वितरण कराया।
विज्ञापन

किसानों ने समिति सचिव शिशपाल सिंह और उनकी बेटी पर चहेतों को रात में खाद बेचने का आरोप लगाया। उनका कहना था कि किसानों को एक-एक कट्टे के लिए पांच-पांच दिनों तक परेशान किया जा रहा था। बूलगढ़ी निवासी नरेंद्र सिंह ने बताया कि 130 बीघा जमीन के बावजूद उन्हें एक भी कट्टा नहीं मिला। खेड़ा परसोली निवासी दैनिक मजदूर अजय सिंह ने कहा कि वह चार दिनों से खाद लेने आ रहे हैं, लेकिन उन्हें रोज कल आना कहकर टाल दिया जाता है। निजी दुकानों पर डीएपी महंगी मिल रही है, जिससे गरीब किसानों को दोहरा नुकसान हो रहा है। किसानों ने बताया कि समिति में डीएपी की खेप पांच दिन पहले ही आ चुकी थी। इसे जानबूझकर रोका गया ताकि बाद में तय मूल्य से अधिक दामों पर ब्लैक किया जा सके। हंगामे की सूचना पर चंदपा पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस अधिकारियों ने किसानों को समझाकर शांत कराया और निगरानी में डीएपी का वितरण शुरू कराया। एआर सहकारी आरएस श्रीवास्तव ने बताया कि सभी समितियों पर खाद उपलब्ध है और किसानों को जरूरत के मुताबिक आपूर्ति की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed