{"_id":"67406ee4d191c5e192024e6d","slug":"youth-injured-in-accident-report-filed-2024-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: चालक टक्कर मारकर भागा, दुर्घटना में युवक घायल, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: चालक टक्कर मारकर भागा, दुर्घटना में युवक घायल, रिपोर्ट दर्ज
Fri, 22 Nov 2024 05:16 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Fri, 22 Nov 2024 05:16 PM IST
सार
इगलास फाटक के पास इगलास की ओर से आ रहे एक छोटे हाथी गाड़ी ने युवक को टक्कर मार दी। टक्कर से उसके पैर चोट लग गई । चालक छोटा हाथी को लेकर भाग गया।
विज्ञापन
कोतवाली हाथरस गेट
- फोटो : संवाद
विस्तार
युवक में एक वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर मारकर चालक वहां से भाग गया। टक्कर से युवक घायल हो गया। मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
थाना हाथरस गेट के गांव नगला सड़क निवासी ऋषि कुमार ने कोतवाली में लिखित शिकायत की है। शिकायत में उसने लिखा है कि वह 16 नंवबर दोपहर एक बजे इगलास फाटक के पास इगलास की ओर से आ रहे एक छोटे हाथी गाड़ी ने उसके टक्कर मार दी। टक्कर से उसके पैर चोट लग गई । चालक छोटा हाथी को लेकर भाग गया। पुलिस ने उसकी रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
