फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Youth dragged out of car at gunpoint and beaten.

Hathras News: युवक को तमंचे के बल पर गाड़ी से खींचकर पीटा

Sat, 02 May 2026 02:11 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Sat, 02 May 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
Youth dragged out of car at gunpoint and beaten.
प्रतीकात्मक चित्र। - फोटो : Archive
रिश्तेदारों को गाड़ी से छोड़ने जा रहे कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला सरदार निवासी एक युवक को बृहस्पतिवार की शाम करीब छह बजे अगसौली चौराहे के पास एक युवक ने तमंचे के बल पर गाड़ी से खींच लिया और पीटा। युवक ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन




रिपोर्ट दर्ज कराते हुए विकास परमार ने कहा है कि 30 अप्रैल की शाम को करीब छह बजे वह अपने मामा के बेटे व उनकी पत्नी को पास के गांव टीकरी कलां गाड़ी से छोड़ने जा रहा था। जैसे ही वह अगसौली चौराहे पर पहुंचा तो बाइक सवार विष्णु यादव निवासी गांव माधुरी आ गया। विष्णु यादव उसे पुरानी रंजिश मानता है।
विज्ञापन




आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए तमंचा दिखाकर गाड़ी का दरवाजा खोला और तमंचे के बल पर उसे गाड़ी से बाहर खींचकर पीटना शुरू कर दिया। किसी तरह वह गाड़ी में बैठकर गांव पचौं की तरफ भागा, लेकिन विष्णु यादव बाइक पर अपने दो अन्य साथियों के साथ तमंचा लहराते हुए उसके पीछे धमकी देते हुए चलने लगा। बाद में धमकी देकर भाग गया। कोतवाली निरीक्षक शिवकुमार शर्मा ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed