{"_id":"67294a8e6836984aaf016c04","slug":"youth-dies-in-vehicle-collision-hathras-news-c-2-1-ald1025-525369-2024-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: कार ने युवक को रोंदा, हुई मौत, बाइक भी फिसली, दंपती घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: कार ने युवक को रोंदा, हुई मौत, बाइक भी फिसली, दंपती घायल
Tue, 05 Nov 2024 03:58 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Updated Tue, 05 Nov 2024 03:58 AM IST
सार
एक तेज रफ्तार कार ने सड़क पार कर रहे एक युवक को रौंद दिया। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के दौरान एक बाइक भी अनियंत्रित होकर फिसल गई, जिससे बाइक सवार दंपती भी घायल हो गए।
विज्ञापन
सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
चंदपा क्षेत्र के गांव अनीगढ़ी के निकट सोमवार की देर रात एक तेज रफ्तार कार ने सड़क पार कर रहे एक युवक को रौंद दिया। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के दौरान एक बाइक भी अनियंत्रित होकर फिसल गई, जिससे बाइक सवार दंपती भी घायल हो गए।
विज्ञापन
गांव अनी गढ़ी निवासी भोला मजदूरी कार्य करता है। वह सोमवार की रात को सड़क पार कर रहा था। तभी हाथरस की ओर से आ रही कार ने उसे टक्कर मार दी। इस दौरान बाइक सवार हरि सिंह और उनकी पत्नी सर्वेश भी घायल हो गईं।
विज्ञापन