{"_id":"662a7414d866a435ab0b3245","slug":"youth-dies-due-to-electric-current-from-high-tension-line-2024-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras: हाईटेंशन लाइन के करंट की चपेट में आया युवक, हुई मौत, बिजलीघर पर ग्रामीणों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras: हाईटेंशन लाइन के करंट की चपेट में आया युवक, हुई मौत, बिजलीघर पर ग्रामीणों का हंगामा
Thu, 25 Apr 2024 09:21 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Thu, 25 Apr 2024 09:21 PM IST
सार
वेदई में बबलू परमार के यहां बेटी की शादी थी। इस दौरान कार्य में जुटे कन्हैया लाल को नलकूप के लिए जा रही हाईटेंशन लाइन से करंट लग गया। वह बुरी तरह झुलस गए। उन्हें उपचार के लिए आगरा ले जाया गया, यहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
मृतक कन्हैया लाल
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सादाबाद क्षेत्र के गांव वेदई में शादी समारोह के दौरान कार्य करते समय हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से युवक मौत हो गई। गुस्साए ग्रामीणों ने जैतई रोड स्थित बिजलीघर का घेराव किया। नारेबाजी, हंगामा के बाद पुलिस, बिजली विभाग के अफसर मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
वेदई में बबलू परमार के यहां बेटी की शादी थी। इस दौरान कार्य में जुटे 28 वर्षीय कन्हैया लाल पुत्र मान सिंह को नलकूप के लिए जा रही हाईटेंशन लाइन से करंट लग गया। वह बुरी तरह झुलस गए। उन्हें उपचार के लिए आगरा ले जाया गया, यहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
मौत के बाद परिजन समेत तमाम ग्रामीण जैतई स्थित बिजली घर पहुंच गए। बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। ग्रामीणों का आरोप था कि नलकूप के लिए जाने वाली लाइन काफी नीचे है। पहले भी कई लोगों को करंट लगा है। हंगामें की खबर पर पुलिस के साथ विद्युत विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंच गए।