{"_id":"66e822550f1c0abfb00af069","slug":"youth-dies-by-drowning-in-pond-in-naurtha-isepur-2024-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: तालाब में डूब कर युवक की मौत, परिवार में छाया मातम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: तालाब में डूब कर युवक की मौत, परिवार में छाया मातम
Mon, 16 Sep 2024 05:50 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Mon, 16 Sep 2024 05:50 PM IST
सार
आकाश भैंस को पकड़ कर ला रहे थे। भैंस तालाब में घुस गई, उसे पकड़ने के लिए वह तालाब में गहरे पानी घुस गए। संतुलन बिगड़ने पर गहरे पानी में डूब गया।
विज्ञापन
मृतक आकाश
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
सिकंदराराऊ कोतवाली क्षेत्र के गांव नौरथा ईसेपुर में 16 सितंबर दोपहर को भैंस को ले जाते वक्त तालाब में डूबकर एक युवक की मौत हो गई। जिससे परिवार में मातम छा गया।
विज्ञापन
27 वर्षीय आकाश पुत्र खेमकरन सिंह गांव नौरथा ईसेपुर मकान के पास से भैंस को पकड़ कर ला रहे थे। इसी दौरान भैंस तालाब में घुस गई, उसे पकड़ने के लिए वह तालाब में गहरे पानी घुस गए। संतुलन बिगड़ने पर गहरे पानी में डूब गया। युवक को डूबता देख आसपास के लोगों ने शोर मचाया।
विज्ञापन
मौके पर भीड़ एकत्रित हो गई। परिजन भी मौैके पर पहुंच गए। करीब एक घंटे की बाद मुश्किल उन्हें निकाला गया। सूचना मिलने पर एसडीएम धर्मेंद्र सिंह पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गए। युवक को सीएचसी लेकर आए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन