{"_id":"646f63f44869288b110cd684","slug":"youth-dies-after-being-hit-by-goods-train-in-hathras-2023-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: रेलवे लाइन पर बैठकर दोस्त कर रहे थे बातें, मालगाड़ी की चपेट में आने से दोनों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: रेलवे लाइन पर बैठकर दोस्त कर रहे थे बातें, मालगाड़ी की चपेट में आने से दोनों की मौत
Thu, 25 May 2023 07:04 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Thu, 25 May 2023 07:04 PM IST
सार
दोनों युवक इगलास अड्डा रेलवे फाटक के निकट रेलवे लाइन पर बैठकर बातें कर रहे थे। इस दौरान अचानक मालगाड़ी आ गई। दोनों युवक मालगाड़ी की चपेट में आ गए। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना क्षेत्रीय लोगों ने परिजनों को दी।
विज्ञापन
रेल लाइन प्रतीकात्मक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्रांतर्गत इगलास अड्डा रेलवे फाटक के निकट बुधवार की देर रात दो युवकों की मालगाड़ी की चपेट में आकर मौत हो गई। युवकों की मौत से दोनों के परिवारों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
मधुगढ़ी मस्जिद वाली गली निवासी राजू (24) पुत्र इस्लाम और सुसा (25) पुत्र कलुआ दोनों दोस्त हैं। देर रात दोनों युवक इगलास अड्डा रेलवे फाटक के निकट रेलवे लाइन पर बैठकर बातें कर रहे थे। इस दौरान अचानक मालगाड़ी आ गई। दोनों युवक मालगाड़ी की चपेट में आ गए। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना क्षेत्रीय लोगों ने परिजनों को दी।
विज्ञापन
परिजन घटनास्थल पर पहुंच गए। इस घटना से दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। युवकों के परिजन तत्काल उनके शवों को घर ले गए और बृहस्पतिवार को उनका अंतिम संस्कार कर दिया। हालाकि राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) और कोतवाली हाथरस गेट पुलिस ने इस घटना के बारे में जानकारी होने से इंकार किया है। परिजन भी घटना को लेकर कुछ नहीं कह रहे।
विज्ञापन