{"_id":"6ab43d0f0c53f4fb830f941f","slug":"youth-dies-after-being-hit-by-a-dumper-truck-hathras-news-c-56-1-hts1004-154625-2026-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: डंपर की चपेट में आकर युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: डंपर की चपेट में आकर युवक की मौत
Thu, 24 Sep 2026 02:26 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Thu, 24 Sep 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र।
- फोटो : Archive
हाथरस जंक्शन क्षेत्र के औद्योगिक क्षेत्र सलेमपुर में मंगलवार रात मिट्टी डालने के दौरान डंपर की चपेट में आने से 22 वर्षीय रोहित की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
मृतक की पहचान रोहित पुत्र सचिन निवासी ग्राम बोसी, थाना बोसी, जिला अररिया (बिहार) के रूप में हुई है। वह सलेमपुर औद्योगिक क्षेत्र में चल रहे निर्माण कार्य में मजदूरी कर रहे थे। पुलिस के अनुसार रात के समय डंपर से मिट्टी डालने का कार्य चल रहा था। रोहित डंपर के पीछे खड़े होकर डाले का ढक्कन खोल रहे थे। इस दौरान चालक ने बिना ध्यान दिए डंपर से मिट्टी गिरा दी। डंपर का ढक्कन रोहित के सिर में लगा और वह गंभीर रूप से घायल होकर मिट्टी के नीचे दब गए।
मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें मिट्टी से बाहर निकालकर जिला अस्पताल भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सीओ अमित पाठक ने बताया कि मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद