फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Youth died after falling from tractor-trolley returned with dead body

Hathras News: ट्रैक्टर-ट्रॉली से गिरकर युवक की मौत, बिना कांवड़ लिए शव लेकर लौटे वापस

Fri, 17 Feb 2023 07:10 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 17 Feb 2023 07:10 PM IST
सार

युवक अपने ही ट्रैक्टर-ट्रॉली से करीब 20 से 25 लोगों के साथ सवार होकर कांवड़ लेने के लिए जा रहा था। तभी अचानक से गिरकर ट्रॉली के पहिए के नीचे आ गया और मौके पर ही मौत हो गई। 
 

विज्ञापन
Youth died after falling from tractor-trolley returned with dead body
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

कांवड़ लेने ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर जा रहे एक हाथरस के युवक की गिरकर मारहरा थाना क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह करीब आठ बजे मौत हो गई। इसके बाद ट्रैक्टर सवार लोग बिना कांवड़ लिए शव को लेकर वापस हो गए। खुशी के माहौल में कांवड़ियों के बीच गम का माहौल पैदा हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस युवक को मेडिकल कॉलेज ले गई यहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। 

विज्ञापन


थाना मारहरा क्षेत्र कासगंज-सिकंदराराऊ मार्ग स्थित गांव नगला भीम व पिवारी के बीच ईंट-भट्टा के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली से विजय कुमार (18) निवासी धौकेली थाना सिकंद्रराराऊ जिला हाथरस की गिरकर मौत हुई है। युवक अपने ही ट्रैक्टर-ट्रॉली से करीब 20 से 25 लोगों के साथ सवार होकर कांवड़ लेने के लिए जा रहा था। ट्रैक्टर मृतक का भाई बंटू सिंह चला रहा था तभी अचानक से गिरकर ट्रॉली के पहिए के नीचे आ गया और मौके पर ही मौत हो गई। 
विज्ञापन



चचेरे भाई लोकेंद्र कुमार ने बताया कि गांव से शुक्रवार की सुबह करीब सात बजे निकले थे, कांवड़ लेने के लिए कछला गंगा घाट जा रहे थे तभी अचानक से विजय गिर गया। पुलिस को खबर देकर मेडिकल कॉलेज लेकर आए तो यहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। बताया कि इसके बाद सभी लोग शव के साथ मेडिकल कॉलेज आ गए और कांवड़ लेने नहीं गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं थानाध्यक्ष सतपाल सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्रॉली से गिरकर कांवड़ लेने जा रहे युवक की मौत हुई है। पास में ही पिवारी चौकी है, यहां पर लोगों ने सूचना दी, इसके बाद युवक को मेडिकल कॉलेज लाया गया, मृत घोषित करने पर शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed