फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Youth commits suicide by hanging from tree

Hathras News: पेड़ से फांसी पर लटककर युवक ने की आत्महत्या, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

Sun, 11 Sep 2022 12:33 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Sun, 11 Sep 2022 12:33 AM IST
सार

शनिवार सुबह करीब 11 बजे दिनेश खेत पर पशुओं के लिए चारा लेने गया था। इस दौरान उसने नीम के पेड़ पर लटककर जान दे दी। दिनेश की मौत की खबर जैसे ही घर पहुंची, कोहराम मच गया। दिनेश के छोटे भाई बहनों का रो रो कर बुरा हाल था।

विज्ञापन
Youth commits suicide by hanging from tree
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस व लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

क्षेत्र के गांव चिरावली में एक युवक ने खेत पर लगे नीम के पेड़ से फांसी पर लटक कर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद से घर में कोहराम मचा हुआ है। करीब डेढ़ माह पहले युवक की मां का देहांत हो गया था जिसके बाद से वह तनाव में था। पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


गांव चिरावली के रहने वाले दिनेश (33) के पिता की मौत कई साल पहले हो चुकी है। वह परिवार में सबसे बड़ा था इसलिए घर चलाने की जिम्मेदारी उसी पर थी। परिवार में दो छोटी बहनें और एक भाई हैं। करीब डेढ़ माह पहले उसकी मां का भी हृदय गति रुक जाने से निधन हो गया।
विज्ञापन


इसके बाद से दिनेश तनाव में रहता था। शनिवार सुबह करीब 11 बजे वह खेत पर पशुओं के लिए चारा लेने गया था। इस दौरान उसने नीम के पेड़ पर लटककर जान दे दी। दिनेश की मौत की खबर जैसे ही घर पहुंची, कोहराम मच गया। दिनेश के छोटे भाई बहनों का रो रो कर बुरा हाल था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस को शव पोस्टमार्टम के लिए भेजने के लिए खूब मशक्कत करनी पड़ी। जैसे तैसे दिनेश के भाई बहनों को समझा कर शांत कराया गया। प्रभारी निरीक्षक आशीष कुमार सिंह ने बताया कि प्रथमदृष्टया ऐसा लग रहा है कि दिनेश ने आत्महत्या की है। उसका शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, उसकी रिपोर्ट मिलने के बाद सही कारण का पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed