{"_id":"6a13e213e2928bfe56067600","slug":"youth-came-out-to-clean-the-karban-river-2026-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: सिस्टम का रोना नहीं रोए, झाड़ू-फांवड़ा लेकर खुद करबन नदी में उतर गए युवा, कर दी सफाई शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: सिस्टम का रोना नहीं रोए, झाड़ू-फांवड़ा लेकर खुद करबन नदी में उतर गए युवा, कर दी सफाई शुरू
Mon, 25 May 2026 11:16 AM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Mon, 25 May 2026 11:16 AM IST
सार
करबन नदी को साफ करने के लिए जनप्रतिनिधियों और अफसरों को ज्ञापन दिया गया। फिर भी कुछ न हुआ तो युवा खुद झाड़ू और फावड़ा लेकर नदी में उतर गए। नदी में जमा गंदगी, कूड़ा-कचरा और प्लास्टिक को बाहर निकाला।
विज्ञापन
करबन नदी की साफ-सफाई करते युवा
- फोटो : स्वयं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रशासनिक स्तर से कोई पहल नहीं होने से युवाओं ने खुद ही करबन नदी की सफाई का मोर्चा संभाल लिया है। 23 मई की शाम दर्जनों युवा नदी में उतर पड़े और कई घंटों तक श्रमदान कर सफाई की। नदी में जमा गंदगी, कूड़ा-कचरा और प्लास्टिक को बाहर निकाला। पुल पर फल एवं सब्जी की ढकेल लगाने वाले विक्रेताओं को भी जागरूक किया। उनसे कहा कि नदी में कूड़ा या गंदगी न फेंकी जाए।
विज्ञापन
गौर हो कि इससे तहसीलदार हेमंत चौधरी, विधायक गुड्डू चौधरी और नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि राधारमण अग्रवाल को ज्ञापन सौंपा गया था, लेकिन नदी की सफाई नहीं हुई। अब सफाई अभियान में अजरूद्दीन फौजी, निर्भय भट्ट, ओमवीर सिंह, कन्हैया लाल, हेमंत कश्यप, फौजी कुमार, दीपक चौधरी, कृष्णा तिवारी, वरुण मिश्रा, गौरव ठेनुआ, रोहित चौधरी, पवन चौधरी, अमन चौधरी, अन्नू पंडित सहित कई युवा मौजूद रहे।
विज्ञापन
सादाबाद विधायक गुड्डू चौधरी ने कहा कि युवाओं ने उन्हें ज्ञापन सौंपा था, जिसके बाद उन्होंने डीएम को पत्र भेजा। अगर फिर भी नदी की सफाई नहीं हुई तो वह संबंधित विभाग के मंत्री से मिलकर काम कराने का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन