{"_id":"680e54945ba5019fff08294b","slug":"youth-beaten-and-women-clothes-torn-2025-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: पुरानी रंजिश में युवक को पीटा, बचाने आईं महिलाओं के कपड़े फाड़े, आरोपी भागे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: पुरानी रंजिश में युवक को पीटा, बचाने आईं महिलाओं के कपड़े फाड़े, आरोपी भागे
Sun, 27 Apr 2025 09:36 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Sun, 27 Apr 2025 09:36 PM IST
सार
चार लोग लाठी-डंडे लेकर घर में घुस आए। विरोध करने पर पीड़ित को बुरी तरह पीटकर घायल कर दिया। आरोप है कि उसकी मां व ताई बचाने आईं तो उनके कपड़े फाड़ दिए। ग्रामीणों को आते देख आरोपी भाग गए।
विज्ञापन
मुरसान कोतवाली
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुरसान थाना क्षेत्र के एक गांव में पुरानी रंजिश में चार लोगों ने एक युवक को पीट दिया। बचाने आई परिवार की महिलाओं के कपड़े फाड़ दिए। पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की है।
विज्ञापन
पीड़ित युवक ने बताया कि 27 अप्रैल सुबह 10 बजे वह अपने घर पर था। तभी गांव के ही चार लोग लाठी-डंडे लेकर घर में घुस आए। विरोध करने पर उसे बुरी तरह पीटकर घायल कर दिया। आरोप है कि उसकी मां व ताई बचाने आईं तो उनके कपड़े फाड़ दिए। चीख-पुकार सुन ग्रामीणों को आते देख आरोपी भाग गए। युवक का कहना है कि ग्रामीणों की मदद से आरोपियों की दो बाइकों को कब्जे में लेकर पुलिस को सौंप दिया है।
विज्ञापन