{"_id":"69ce2eeb66d0e05600085bb6","slug":"youth-beaten-and-attacked-with-sharp-weapon-2026-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: रास्ता रोकने के विवाद में युवक पर हमला, सिर में लगी चोट, घायल अस्पताल भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: रास्ता रोकने के विवाद में युवक पर हमला, सिर में लगी चोट, घायल अस्पताल भेजा
Thu, 02 Apr 2026 02:25 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Thu, 02 Apr 2026 02:25 PM IST
सार
गुरुदेव सिंह रास्ते में डंडे लगाकर रास्ता बंद कर रहा है। विरोध करने पर उसने बेटे अमित कुमार के साथ मिलकर राकेश कुमार से मारपीट की। धारदार हथियार से सिर पर वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
विज्ञापन
अपराध
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सादाबाद थाना क्षेत्र के गांव दगसह में रास्ता रोकने को लेकर एक युवक पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने थाना सादाबाद में रिपोर्ट दर्ज कराकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
पीड़ित राकेश कुमार ने बताया कि घटना 29 मार्च दोपहर दो बजे की है। वह अपने घर से बाहर निकला तो देखा कि गांव के ही गुरुदेव सिंह रास्ते में डंडे लगाकर रास्ता बंद कर रहा है। विरोध करने पर बेटे अमित कुमार के साथ मिलकर मारपीट की।
विज्ञापन
धारदार हथियार से सिर पर वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। सूचना पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को थाने लाकर उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन