फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Youth beat up salesman for not giving him beer

Hathras: बियर नहीं देने पर युवकों ने सेल्समैन को पीटा, पथराव, पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की, आरोपियों की तलाश

Tue, 19 Nov 2024 06:02 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 19 Nov 2024 06:02 PM IST
सार

रात दस बजे नियमानुसार ठेका बंद कर जा रहे थे तभी नामजद बाबू निवासी चावड़ मोहल्ला कस्बा सासनी अपने तीन अज्ञात साथियों के साथ बियर लेने आ गया। इस पर सेल्समैन ने ठेका बंद होने की बात कही तो आरोपी भड़क गया।

विज्ञापन
Youth beat up salesman for not giving him beer
सासनी कोतवाली - फोटो : संवाद

विस्तार

सासनी कस्बा के रुदायन रोड स्थित बियर के ठेके पर 18 नवंबर रात दस बजे हंगामा हो गया। ठेका बंद कर रहे सेल्समैन को बियर नहीं देना भारी पड़ गया। दरअसल, कुछ युवकों ने सेल्समैन से ठेका बंद होने के दौरान बियर मांगी थी, इस पर सेल्समैन ने ठेका बंद होने का हवाला दिया। यह सुन कर युवक भड़क गए और उन्होंने गालीगलौज कर मारपीट शुरू कर दी। ईंट-पत्थर भी फेंके। जिससे सेल्समैन के कंधे, कमर और हाथ में चोट आई है। सेल्समैन ने इसकी रिपोर्ट दर्ज करा दी है। 

विज्ञापन


कस्बा के रुदायन रोड पर बियर का ठेका है, इसका लाइसेंस सुनीता विग के नाम से जारी है। यहां पर भूपेंद्र कुमार निवासी नगला प्रेमी सेल्समैन हैं। वह 17 नवंबर रात दस बजे नियमानुसार ठेका बंद कर जा रहे थे तभी नामजद बाबू निवासी चावड़ मोहल्ला कस्बा सासनी अपने तीन अज्ञात साथियों के साथ बियर लेने आ गया। इस पर सेल्समैन ने ठेका बंद होने की बात कही तो आरोपी भड़क गया और उसके साथ गालीगलौज कर मारपीट शुरू कर दी। 
विज्ञापन


देखते ही देखते आरोपियों एवं उसके साथियों ने ईंट पत्थर फेंकना शुरू कर दिया। जिससे सेल्समैन के कंधे, कमर और हाथ में चोट आई है। सेल्समैन ने इसकी तहरीर थाने में दी है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। प्रभारी निरीक्षक नरेश कुमार का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed