फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Youth arrested with six sanda lizards

Hathras News: फुटपाथ पर सांडे का तेल बेचने वाला युवक गिरफ्तार, छह सांडा छिपकली बरामद

Sat, 26 Aug 2023 12:45 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Updated Sat, 26 Aug 2023 12:45 AM IST
सार

 फुटपाथों पर कई प्रकार के पेड़ों की छालों से बनी औषधियों के साथ दर्द निवारक व अन्य प्रकार के तेलों की बिक्री की जा रही है। सासनी के निकट सड़क किनारे इसी तरह से औषधियां बेचने वाले एक युवक को वन विभाग की टीम ने गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Youth arrested with six sanda lizards
छह सांडा छिपकली के साथ गिरफ्तार आरोपी - फोटो : संवाद

विस्तार

फुटपाथों पर सांडे व अन्य दर्द निवारक तेल बेचने वाले एक युवक को वन विभाग की टीम ने गिफ्तार किया है। युवक के पास से छह स्पाईनी टेल्ड लिजार्ड (सांडा छिपकली) भी बरामद की गई हैं। युवक पर वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


शहर व ग्रामीण अंचल के फुटपाथों पर कई प्रकार के पेड़ों की छालों से बनी औषधियों के साथ दर्द निवारक व अन्य प्रकार के तेलों की बिक्री की जा रही है। सासनी के निकट सड़क किनारे इसी तरह से औषधियां बेचने वाले एक युवक को वन विभाग की टीम ने गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि युवक द्वारा ग्राहकों को सांडा छिपकली दिखाकर बताया जा रहा था कि इससे तेल निकाला जाता है, जो कि कई तरह से प्रयोग में आता है। युवक के पास से टीम ने छह डिब्बों में बंद छह सांडा छिपकली बरामद की हैं। सासनी थाने में पकड़े गए युवक रतन सिंह निवासी मजारा थाना बरागढ़ जिला चित्रकूट के खिलाफ वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। उसे जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 की अनुसूची में में स्पाईनी टेल्ड लिजार्ड सूचीबद्ध है। इसका शिकार व व्यापार या किसी भी प्रकार से शोषण प्रतिबंधित है। पकड़ा गया युवक स्पाईनी टेल्ड लिजार्ड का इस्तेमाल दर्द निवारक तेल को बनाने में करता था। उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। -आशीष कुमार त्रिपाठी, वन दारोगा, हाथरस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed