फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Young man raped widow, became pregnant

Hathras: विधवा संग युवक ने किया दुष्कर्म, हुई गर्भवती, शादी के लिए धर्म परिवर्तन के दबाव बनाने का आरोप

Wed, 05 Jun 2024 11:19 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Wed, 05 Jun 2024 11:19 PM IST
सार

आरोपी ने विधवा के मना करने के बावजूद उसके साथ दुष्कर्म किया, जिससे वह गर्भवती हो गई। पुलिस में शिकायत करने की बात करने पर वह व्यक्ति उसे अपने घर हाथरस ले गया। तब पीड़िता को पता चला कि वह हिंदू नहीं अपितु  दूसरे समुदाय का है। 

विज्ञापन
Young man raped widow, became pregnant
विधवा से दुष्कर्म - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अनुसूचित जाति की विधवा ने एक समुदाय के व्यक्ति पर खुद को ब्राह्मण बताकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। जब पुलिस ने पीड़िता की रिपोर्ट दर्ज नहीं की तो पीड़िता ने न्यायालय में गुहार लगाई। न्यायालय ने इस मामले में थाना हाथरस गेट पुलिस को प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना कराए जाने के आदेश दिए हैं। आरोप यह भी है कि विधवा महिला करीब साढ़े तीन माह की गर्भवती है।

विज्ञापन


थाना सासनी क्षेत्र के एक मोहल्ले की निवासी महिला ने विशेष न्यायाधीश (एससी-एसटी एक्ट) रामप्रताप सिंह के न्यायालय में प्रार्थना पत्र दाखिल किया था। आरोप लगाया कि वह अनुसूचित जाति की विधवा है। 20 जनवरी 2023 को समय लगभग दोपहर दो बजे तालाब चौराहे के निकट मथुरा जाने के लिए वह इंतजार कर रही थी। तभी एक गाड़ी आकर रुकी, उसमें वह मथुरा के लिए बैठ गई। 
विज्ञापन


रास्ते में एक गाड़ी के ड्राइवर ने यह कहकर उसका मोबाइल फोन मांगा कि उसका मोबाइल कहीं गिर गया है, उस पर कॉल कर दीजिए। उसने अपना फोन देकर कॉल करवा दी। उसके बाद शाम करीब छह बजे पीड़िता के फोन पर एक कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को ब्राह्मण बताकर उसे मिलने के लिए बुलाया। वह उससे मिलने पहुंची और अपने बच्चों से उसका परिचय कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि एक जनवरी 2024 को रात करीब आठ बजे आरोपी ने पीड़िता के घर के पास पहुंचकर उसे फोन कर बुला लिया और उसे ईको गाड़ी में बैठा लिया। सासनी से हाथरस आते वक्त आरोपी ने उसके मना करने के बावजूद उसके साथ दुष्कर्म किया, जिससे वह गर्भवती हो गई। पुलिस में शिकायत करने की बात करने पर वह व्यक्ति उसे अपने घर हाथरस ले गया। तब पीड़िता को पता चला कि वह हिंदू नहीं अपितु  दूसरे समुदाय का है। आरोपी व्यक्ति के घर शादी की बात करने पर उसकी मां, पत्नी, उसके ताऊ, भाई ने अपना धर्म परिवर्तित कर शादी कराने की बात की। धर्म परिवर्तन न करने पर शादी नहीं करने की बात की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed