{"_id":"6988b868e214e6a5c50186ad","slug":"young-man-injured-and-killed-in-road-accident-2026-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras Accident: घायल एलआईसी एजेंट ने उपचार के दौरान तोड़ा दम, अन्य सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras Accident: घायल एलआईसी एजेंट ने उपचार के दौरान तोड़ा दम, अन्य सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत
Sun, 08 Feb 2026 09:53 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Sun, 08 Feb 2026 09:53 PM IST
सार
सासनी के गांव गोपालपुर भूतपुरा निवासी सचिन उर्फ छोटू एक शादी समारोह में गए थे। वहां से वापस लौटते समय प्रमेश्वर स्थल के सामने सचिन को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन
सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हाथरस जंक्शन में मथुरा-बरेली मार्ग पर हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल एलआईसी एजेंट की 7 फरवरी देर रात को उपचार के दौरान मौत हो गई। भीषण हादसे में 14 लोग घायल हुए थे, जिनमें से तीन की हालत नाजुक थी। इधर, देर रात आगरा-अलीगढ़ हाईवे पर बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिसमें उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
7 फरवरी की दोपहर हाथरस जंक्शन के गांव नगला तजना पर दो कार स्कॉर्पियो कार व वैगनआर की भिड़ंत हुई थी। हादसे में नवीपुर खुर्द के साहब सिंह (52) भी घायल हुए थे। वे इंश्योरेंस के काम से रति का नगला गए थे तथा वहां से बाइक से वापस लौट रहे थे। उनके साथ पूनम निवासी नया नगला, हतीसा भी थीं। हादसे में साहब सिंह के सिर में गंभीर चोट लगी। पूनम भी गंभीर रूप से घायल हो गईं। आगरा में 7 फरवरी रात साहब सिंह की मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। बेटे आशीष ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
इधर, सासनी के गांव गोपालपुर भूतपुरा निवासी सचिन उर्फ छोटू (25) शनिवार को चंदपा के गांव अर्जुनपुर में एक शादी समारोह में गए थे। वहां से वापस लौटते समय प्रमेश्वर स्थल के सामने सचिन को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। जब तक पुलिस उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचती, तब तक युवक की मौत हो चुकी थी। जेब से मिले पहचान पत्र के आधार पर मृतक की शिनाख्त हो सकी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन