फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Young man dies in bus accident, another critical

Hathras News: बस की टक्कर से युवक की मौत, दूसरा गंभीर

Thu, 05 Jun 2025 02:16 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Thu, 05 Jun 2025 02:16 AM IST
विज्ञापन
Young man dies in bus accident, another critical
कस्बा के मोहल्ला शाहबुद्दीनगंज निवासी दो बाइक सवार युवकों को बुलंदशहर में एक तेज रफ्तार डबल डेकर बस ने टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौके पर मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया और मोहल्ले में शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन




मोहल्ला शाहबुद्दीनगंज निवासी इंतिजार (30) पुत्र मोहम्मद शाकिर खराद का काम करता था। वह मंगलवार की सुबह अपनी मौसी के बेटे मुजाहिद पुत्र मुन्ना के साथ बाइक ते किसी कार्य से गाजियाबाद जा रहा था। जैसे ही बाइक बुलंदशहर हाइवे पर पहुंची, तभी तेज गति से आ रही डबल डेकर बस ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में इंतिजार की मौके पर ही मौत हो गई और मुजाहिद गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल मुजाहिद को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन




वहां से उसे अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। चिकित्सकों ने घायल मुजाहिद को अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज से सैफई रेफर कर दिया। वहां उसका उपचार जारी है। परिजनों ने बुधवार को शव को गमगीन माहौल में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया। करीब डेढ़ माह पूर्व ही इंतिजार की शादी हुई थी। मृतक ने अपने पीछे अपनी पत्नी एवं परिजनों को बिलखते हुए छोड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed