फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Young man dies due to electric current in broken power line

Hathras News: टूटी पड़ी विद्युत लाइन में आया करंट, युवक की मौत

Sun, 21 Jul 2024 03:45 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Updated Sun, 21 Jul 2024 03:45 AM IST
सार

ट्यूबवेल कोठी पर कई दिन पहले पेड़ की टहनी गिरने से विद्युत लाइन टूट गई थी। विद्युत कर्मियों ने लाइन को काटकर अलग कर दिया था। टूटी पड़ी लाइन में करंट प्रवाहित हो गया।

विज्ञापन
Young man dies due to electric current in broken power line
शव - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

टीचर कॉलोनी में 20 जुलाई को कृषि विभाग स्थित ट्यूबवेल कोठी पर टूटी पड़ी विद्युत लाइन में करंट आने से युवक की मौत हो गई। परिजनों ने विद्युत विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। अधिकारियों के आश्वासन के बाद परिजन शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए राजी हुए।

विज्ञापन


परिजनों के मुताबिक, ट्यूबवेल कोठी पर कई दिन पहले पेड़ की टहनी गिरने से विद्युत लाइन टूट गई थी। विद्युत कर्मियों ने लाइन को काटकर अलग कर दिया था। टूटी पड़ी लाइन में करंट प्रवाहित हो गया। 20 जुलाई को 28 वर्षीय जितेंद्र कुमार पुत्र ऋषि पाल सिंह ट्यूबवेल कोठी पर आया था। इस बीच वह टूटी पड़ी लाइन की चपेट में आ गया। करंट लगने से जितेंद्र गंभीर रूप से झुलस गया। परिजन उसे निजी अस्पताल लेकर पहुंचे।जहां से उसे गंभीर हालत में अलीगढ़ के लिए रेफर दिया, लेकिन रास्ते में ही युवक ने दम तोड़ दिया। परिवार में मातम छा गया है।
विज्ञापन


परिजनों ने विद्युत विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। परिजनों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माने। सूचना मिलने पर विद्युत विभाग के एसडीओ, तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे गए। उन्होंने परिजनों को समझाया। तब परिजन पोस्टमार्टम कराने के लिए राजी हुए। मृतक के पिता ऋषिपाल सिंह ट्यूबवेल पर चौकीदार करते हैं। पूरा परिवार ट्यूबवेल पर रहता है। मृतक जितेंद्र ने अपने पीछे पत्नी पूनम व दो मासूम बच्चों को छोड़ा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed