{"_id":"64691d9824b90fa352061ed4","slug":"young-man-died-due-to-electrocution-shaphu-news-c-62-1-sali1024-25-2023-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: करंट की चपेट में आकर गई युवक की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: करंट की चपेट में आकर गई युवक की जान
Sun, 21 May 2023 12:50 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Sun, 21 May 2023 12:50 AM IST
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव धाधऊ में नलकूप पर बाजरा में पानी लगाने गए युवक की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल है।
शनिवार सुबह गांव निवासी सुभाषचंद्र के 21 वर्षीय पुत्र सचिन कुमार एवं 19 वर्षीय कपिल दोनों खेत पर चरी काटने गए थे। चरी काटने के बाद कपिल चरी लेकर घर आ गया और सचिन बाजरा के खेत में नलकूप से पानी लगाने के लिए रुक गया। बिजली आने के बाद जैसे ही उसने नलकूप चालू किया, तभी वह करंट की चपेट में आ गया और वहीं बेहोश होकर गिर गया।
दोपहर को जब कपिल उसे खाना देने नलकूप पर गया तो उसे वह वहां बेहोशी की हालत में देखकर परिजनों को सूचित किया। परिजन उसे पहले निजी अस्पताल ले गए। वहां से उसे आगरा रेफर कर दिया। आगरा पहुंचने पर चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई। संवाद