{"_id":"6a54759d178cd27c0506bee6","slug":"young-man-died-due-to-electric-shock-while-charging-a-battery-2026-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: डेयरी पर बैटरी चार्जिंग पर लगाते समय लगा करंट, युवक की मौत, गमगीन माहौल में किया सुपुर्द-ए-खाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: डेयरी पर बैटरी चार्जिंग पर लगाते समय लगा करंट, युवक की मौत, गमगीन माहौल में किया सुपुर्द-ए-खाक
Mon, 13 Jul 2026 10:50 AM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Mon, 13 Jul 2026 10:50 AM IST
सार
राहिद डेयरी की बैटरी चार्जिंग पर लगा रहा था। उसे तेज करंट लगा। वह अचेत होकर गिर पड़ा। परिजन उसे तत्काल उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। उसे अलीगढ़ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
मृतक राहिद कुरैशी
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
सिकंदराराऊ कस्बा के मोहल्ला नौरंगाबाद पश्चिमी निवासी राहिद कुरैशी की शनिवार की रात करंट की चपेट में आकर मौत हो गई। युवक की मौत से परिजनों में रोना बिलखना शुरू हो गया। मोहल्ले में शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन
सूचना के अनुसार मोहल्ला नौरंगाबाद पश्चिमी निवासी मुन्नन कुरैशी का 25 वर्षीय पुत्र राहिद शनिवार की रात साढ़े नौ बजे के करीब पुरदिलनगर मार्ग स्थित अपनी डेयरी की बैटरी चार्जिंग पर लगा रहा था। इसी दौरान उसे तेज करंट लगा। वह अचेत होकर गिर पड़ा। मौके पर मौजूद लोगों ने सूचना परिजनों को दी। परिजन उसे तत्काल उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद उसे अलीगढ़ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
परिजन उसे अलीगढ़ में एक प्राइवेट अस्पताल ले गए। उपचार के दौरान युवक ने रात में ही दम तोड़ दिया। रविवार की सुबह परिजन युवक का शव वापस घर पर लेकर पहुंचे। घर पर शोक व्यक्त करने वालों का तांता लग गया। रविवार की सुबह परिजनों ने गमगीन माहौल में मृतक के शव को सुपुर्द ए खाक कर दिया।
विज्ञापन