{"_id":"6a721b069ca1d5373d0f6aea","slug":"young-man-committed-suicide-by-locking-himself-in-room-2026-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: पत्नी गई सत्संग, बीमारी से परेशान युवक ने खुद को कमरे में बंद कर फंदा लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: पत्नी गई सत्संग, बीमारी से परेशान युवक ने खुद को कमरे में बंद कर फंदा लगाकर दी जान
Tue, 04 Aug 2026 10:32 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Tue, 04 Aug 2026 10:32 PM IST
सार
धर्मेंद्र की पत्नी आश्रम में सत्संग में गई हुई थी। घर पर उसके दोनों बच्चे थे। धर्मेंद्र ने कमरे में खुद को बंद कर फंदा लगा लिया। बच्चों ने जंगले से झांककर देखा तो पिता फंदे पर लटके हुए थे।
विज्ञापन
खुदकुशी।
- फोटो : प्रतीकात्मक
विस्तार
हाथरस के जलेसर रोड स्थित नया बांस में बीमारी से परेशान धर्मेंद्र (40) ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। धर्मेंद्र कुछ महीने पहले तक एक कारखाने में मजदूरी करता था। गंभीर बीमारी के कारण उसका काम छूट गया और घर रहना मजबूरी बन गया।
विज्ञापन
बीमारी के चलते वह मानसिक रूप से काफी परेशान रहता था। मंगलवार शाम धर्मेंद्र की पत्नी आश्रम में सत्संग में गई हुई थी। घर पर उसके दोनों बच्चे थे। धर्मेंद्र ने कमरे में खुद को बंद कर फंदा लगा लिया। बच्चों ने जंगले से झांककर देखा तो पिता फंदे पर लटके हुए थे।
विज्ञापन
बच्चों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और दरवाजा तोड़कर धर्मेंद्र को फंदे से नीचे उतारा। परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। सीओ सिटी हिमांशु माथुर ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन