फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Young man commits suicide after argument with wife

Hathras News: शादी में पत्नी से हुई कहासुनी, घर में युवक ने फंदे पर लटककर दे दी जान

Fri, 13 Dec 2024 01:15 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 13 Dec 2024 01:15 PM IST
सार

दीपक शादी में गया था। वहां उसने अपनी पत्नी से अपने साथ चलने को कहा तो पत्नी ने उससे एक-दो दिन बाद आने की बात कही। इसी को लेकर उसकी अपनी पत्नी से कहासुनी हो गई। इस पर दीपक अपने घर आ गया और उसने अपने घर के एक कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

विज्ञापन
Young man commits suicide after argument with wife
खुदकुशी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पत्नी से हुई कहासुनी के बाद 11 दिसंबर की देर शाम युवक ने फंदे पर लटक कर जान दे दी। परिवार के लोग उसे जिला अस्पताल लेकर आए। यहां चिकित्सक मृत घोषित कर दिया। पति की मौत से पत्नी की हालत भी बिगड़ गई।

विज्ञापन


कोतवाली हाथरस गेट के गांव नगला भूरा निवासी दीपक फर्नीचर का काम करता था। उसकी हाथरस जंक्शन कोतवाली के गांव महौ में शादी थी। वह शादी में गया था। वहां उसकी पत्नी भी मौजूद थी। दीपक ने अपनी पत्नी से अपने साथ चलने को कहा तो पत्नी ने उससे एक-दो दिन बाद आने की बात कही। इसी को लेकर उसकी अपनी पत्नी से कहासुनी हो गई। 
विज्ञापन


इस पर दीपक अपने घर आ गया और उसने अपने घर के एक कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिवार के लोगों ने जब उसके शव को फांसी के फंदे पर लटका देखा तो उसे जिला अस्पताल लेकर आए। वहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई। दीपक ने अपने पीछे दो बच्चों को बिलखते छोड़ा है। पति की मौत की जानकारी मिलने पर उसकी पत्नी की भी हालत बिगड़ गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed