{"_id":"606605b58ebc3e8d17722fde","slug":"young-boy-died-in-train-accident-sasni-news-ali2600544193","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन की चपेट में आकर एक किशोर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन की चपेट में आकर एक किशोर की मौत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सासनी।
उत्तर-मध्य रेलवे की लाइन पर ग्राम गौहाना के निकट बृहस्पतिवार की शाम को शौच के लिए लाइन पार कर रहे दो किशोर ट्रेन की चपेट में आ गए। 13 वर्षीय एक किशोर की तो ट्रेन की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। परिजन भी मौके पर आ गए। घायल किशोर को उपचार के लिए ले जाया गया, जबकि मृत किशोर के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
क्षेत्र के गांव गौहाना निवासी 13 वर्षीय असलम पुत्र जाकिर और12 वर्षीय रिजवान पुत्र अली मोहम्मद बृहस्पतिवार की शाम को गांव से बाहर शौच करने के लिए रेलवे लाइन पार कर रहे थे। तभी अचानक ट्रेन आ गई। दोनों किशोर ट्रेन की चपेट में आ गए। असलम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि रिजवान गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंचे परिजन उसे तत्काल उपचार के लिए ले गए। हादसे के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मचा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।