{"_id":"69f66b64b8b53f466c0a4ba5","slug":"young-biker-dies-after-crashing-into-storm-damaged-electric-pole-companion-injured-hathras-news-c-259-1-ssn1001-102855-2026-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: आंधी से टूटे बिजली के खंभे से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत, साथी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: आंधी से टूटे बिजली के खंभे से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत, साथी घायल
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के गांव लौहर्रा के मजरा नगला सरदा में शनिवार की दोपहर बिजली के टूटे खंभे से टकराने से बाइक सवार अनिल की मौत हो गई, जबकि पीछे बैठा उसका साथी गिरीश बाल-बाल बच गया। सूचना पाकर परिवार के लोग भी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंच गए।
शनिवार की शाम करीब 4:00 बजे क्षेत्र के छौड़ा निवासी अनिल कुमार (30) बाइक से किसी कार्य से गांव सरदा नगला से होकर अपने गांव छौड़ा जा रहे थे। उनकी बाइक पर गांव का ही गिरीश बैठा था। तीन दिन पहले क्षेत्र में आई आंधी से सरदा नगला में विद्युत खंभा टूट कर सड़क पर दीवार पर टिका हुआ था।
बाइक सवार अपनी बाइक को इसी खंभे के नीचे से निकल रहा था, तभी खंभा उसके सीने में लग गया, जिससे वह बेहोश हो गया। साथी को भी चोट लगी। साथी बेहोशी की हालत में ही अनिल को ई-रिक्शा में लादकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। यहां जांच करने के बाद चिकित्सकों ने अनिल को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अनिल की शादी करीब 10 वर्ष पहले हुई थी, उसने अपने पीछे तीन बेटे, पत्नी, माता-पिता को रोता बिलखता छोड़ा है। घटना की जानकारी होते ही परिजन भी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंच गए। परिजनों ने विद्युत विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है। अनिल के पिता प्रताप सिंह उर्फ पप्पू ने रोते हुए कहा के अगर विद्युत विभाग के लोग टूटे हुए खंभे को रास्ते से हटा देते तो उनका बेटा दुनिया से नहीं जाता..।
सासनी कोतवाली की प्रभारी निरीक्षक विपिन चौधरी का कहना है कि पोस्टमार्टम कराया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है। बिजली विभाग के एसडीओ आशीष रत्न का कहना है कि क्षेत्र में तीन दिन पहले आई आंधी की वजह से जगह-जगह खंभे टूट गए हैं।
इनको सही कराकर विद्युत व्यवस्था सुचारू कराई जा रही है। एसडीएम से अनुमति लेकर टूटे हुए खंबे को शीघ्र ही हटाकर नया लगाया जाएगा। ठेकेदार के पास एक ही हायड्रा है, जिससे टूटे खंभों को हटाने में समय लग रहा है। इसमें विद्युत विभाग की कोई गलती नहीं।