फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Yogi's visit will intensify political activity in the district.

Hathras News: योगी के दौरे से जिले में बढ़ेंगी सियासी सरगर्मियां

Sat, 20 Jun 2026 02:07 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Sat, 20 Jun 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
Yogi's visit will intensify political activity in the district.
योगी आदित्यनाथ। - फोटो : Archive
आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जिले में सियासी सरगर्मियां तेज होने वाली हैं। इस क्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 23 जून को जिले के दौरे पर आ रहे हैं। वह सलेमपुर में जनसभा को संबोधित करेंगे। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के प्रभाव वाले इस क्षेत्र में योगी का दौरा बेहद अहम माना जा रहा है।
विज्ञापन

भाजपा के सूत्रों का कहना है कि योगी इस सभा से मिशन 2027 की जीत की हुंकार भरेंगे। गौरतलब है कि हाथरस जंक्शन और सलेमपुर के इस क्षत्रिय बहुल इलाके में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का अच्छा प्रभाव माना जाता है और हर चुनाव में वह यहां जनसभा को संबोधित करने आते हैं। इस क्षेत्र में मुख्यमंत्री के दौरे का मुख्य एजेंडा क्षेत्र में औद्योगिक विकास की संभावनाओं को रफ्तार देना भी है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि यूपीसीडा की ओर से सलेमपुर में एक नया औद्योगिक क्षेत्र विकसित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री इसी औद्योगिक क्षेत्र की चिह्नित भूमि पर जनसभा को संबोधित करेंगे। सरकार की योजना इस नए इंडस्ट्रियल हब के जरिये स्थानीय उद्योगों को बढ़ावा देने और रोजगार के नए अवसर पैदा कर आम जनता का भरोसा जीतने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के मद्देनजर जिला और पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गया है। कार्यक्रम की तैयारियों को परखने के लिए जिलाधिकारी अतुल वत्स और पुलिस अधीक्षक चिरंजीनाथ सिन्हा सहित कई प्रशासनिक अधिकारियों की टीम ने कार्यक्रम स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया।

सुरक्षा व्यवस्था, हेलीपैड निर्माण और मंच की तैयारियों को लेकर अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। निरीक्षण के दौरान क्षेत्र के प्रमुख जनप्रतिनिधि और भाजपा संगठन के पदाधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे। रैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए पार्टी स्तर पर भी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं। पुलिस अधीक्षक चिरंजीवनाथ सिन्हा ने बताया कि जनसभा स्थल का निरीक्षण कर लिया गया है। प्रस्तावित कार्यक्रम के लिए सुरक्षा के सभी इंतजाम पूरे कर दिए गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed