फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Yogi hooligan mafia government in prison

योगी सरकार में गुंडे माफिया है जेल में

Sun, 30 Jun 2019 11:15 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jun 2019 11:15 PM IST
विज्ञापन
Yogi hooligan mafia government in prison
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

बागपत के सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह ने कहा है कि भाजपा की सरकार में प्रदेश से कोई पलायन करे इस पर उन्हें विश्वास नहीं है। उन्होंने यह भी कहा है कि वह संगठन के सिपाही है। पूरी जिम्मेदारी के साथ पार्टी का कार्य कर रहे हैं। वह यहां कस्बा मैंडू में आर्यवीर दल शिविर के समापन के मौके पर आए थे। इस दौरान वह पत्रकारों से रूबरू हुए।
बागपत से चुनाव जीतने पर उन्होंने कहा कि बागपत में पिछले पांच साल में जितने काम हुए उतने उससे पहले पचास साल में नहीं हुए। इसी आधार पर जनता ने उन्हें और मोदी जी को वोट दिया। उनके सांसद चुने जाने से पहले बागपत पिछड़ा हुआ जिला था। एक परिवार से जनता लगातार धोखा खा रही थी। अब ऐसा नहीं हुआ। उनके व मोदी जी के काम पर जनता ने फिर सांसद चुना है।
विज्ञापन

इस सरकार में मंत्री न बनाए जाने पर उन्होंने कहा कि वह पार्टी के सच्चे सिपाही है। पार्टी ने उन्हें फिर टिकट दिया। जनता ने सांसद चुना। पार्टी जो भी जिम्मेदारी देगी उसे पूरी तरह से निभाएंगे। मेरठ के प्रहलाद नगर के एक समुदाय के लोगों द्वारा किए जा रहे पलायन के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा इस बारे में उन्हें जानकारी नहीं है। लेकिन इस समय गुडे माफिया जेल में है। योगी सरकार में प्रदेश से कोई पलायन करे इसका उन्हें विश्वास नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed