फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Sri Ram Katha of Jagatguru Rambhadracharya from 25th January

Hathras News: जगतगुरु रामभद्राचार्य की श्रीराम कथा 25 जनवरी से, आएंगे धीरेंद्र शास्त्री बागेश्वर धाम सरकार

Mon, 22 Jan 2024 03:00 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Updated Mon, 22 Jan 2024 03:00 AM IST
सार

श्री तुलसी पीठाधीश्वर जगतगुरु रामानंदाचार्य स्वामी श्री रामभद्राचार्य जी हाथरस के लाड़पुर में 25 जनवरी से 2 फरवरी तक श्रीराम कथा करेंगे। इसमें धीरेंद्र शास्त्री बागेश्वर धाम सरकार, पंडोखर सरकार, बद्रीनाथ वाले महाराज, पूज्य शरणानंद जी महाराज, गुरु मां ऋतंभरा जी, ठाकुर जी महाराज, सुदामा कुटी के महाराज जी आदि आएंगे।

विज्ञापन
Sri Ram Katha of Jagatguru Rambhadracharya from 25th January
जगद्गुरु रामभद्राचार्य।

विस्तार

आगामी 25 जनवरी से 2 फरवरी तक गांव लाड़पुर में श्री तुलसी पीठाधीश्वर जगतगुरु रामानंदाचार्य स्वामी श्री रामभद्राचार्य जी की श्रीराम कथा महोत्सव का आयोजन होगा। इसको लेकर 21 जनवरी को शहर में धूमधाम के साथ निमंत्रण यात्रा निकाली गई।
विज्ञापन


शहर के दिल्ली वाला चौक स्थित मंदिर राधा मनोहर मंदिर से नगर आमंत्रण यात्रा का शुभारंभ हुआ। जो रूई की मंडी, घंटाघर, नजिहाई बाजार, हलवाई खाना, पत्थर बाजार, नयागंज, चक्की बाजार, सरक्यूलर रोड, कमला बाजार, तालाब चौराहा, पंजाबी मार्केट, बेनीगंज होती हुई घंटाघर स्थित मंदिर गोविंद भगवान पर पहुंचकर विश्राम हुई। शोभायात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर लोगों ने स्वागत किया। यात्रा में अजय गुप्ता, राहुल कौशिक, तरुण पंकज, विष्णु गौतम, संजीव आंधीवाल, विजय वार्ष्णेय, कमल कांत दोबरावाल, मदन गोपाल, राजेंद्र नाथ चतुर्वेदी, प्रवीन खंडेलवाल, प्रवीन वार्ष्णेय, मुकुल दीक्षित, चिंतन राजौरिया आदि थे।
विज्ञापन


प्रतिदिन बस ले जाएंगी भक्तों को कथा का रसपान कराने
नगर शोभायात्रा में यह घोषणा की गई 25 जनवरी से 2 फरवरी तक नगर के मुख्य मार्गों से श्रीराम कथा के लिए बसों का भी प्रबंध किया गया है। आयोजन समिति ने बताया कि श्री राम कथा महोत्सव का शुभारंभ कलश यात्रा के साथ विधि विधान से होगा। जिसमें 1100 कलशों के साथ माता-बहन पीत वस्त्र पहने शामिल होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री सहित देश कई साधु-संत पहुंचेंगे
कथा के 9 दिनों तक देशभर के पूज्य संतों के दर्शन करने का सौभाग्य भी सभी श्रोताओं को प्राप्त होगा। आयोजक मंडल ने बताया कि इसमें धीरेंद्र शास्त्री बागेश्वर धाम सरकार, पंडोखर सरकार, बद्रीनाथ वाले महाराज, पूज्य शरणानंद जी महाराज, गुरु मां ऋतंभरा जी, ठाकुर जी महाराज, सुदामा कुटी के महाराज जी आदि आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed