फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Yamuna water reached closer to Vankhandi temple

Hathras News: वनखंडी मंदिर के और निकट पहुंचा यमुना का पानी

Sun, 07 Sep 2025 01:43 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Sun, 07 Sep 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
Yamuna water reached closer to Vankhandi temple
दाबाद क्षेत्र के गांव मिढ़ावली में यमुना नदी के पानी से डूबे खेत को देखते ग्रामीण। संवाद - फोटो : samvad
सादाबाद क्षेत्र के गांव मिढ़ावली होकर गुजर रही यमुना नदी के जल स्तर में शनिवार को और वृद्धि हो गई। शनिवार को पानी शिव मंदिर से करीब पांच सौ मीटर और यमुना एक्सप्रेस वे से करीब 300 मीटर की दूरी पर पहुंच गया। अब यमुना का पानी गांव के शिव मंदिर और यमुना एक्सप्रेस वे को छूने की ओर अग्रसर है।
विज्ञापन

यदि यमुना में फिर पानी छोड़ा गया तो गांव मिढ़ावली में हालात और विकराल हो जाएंगे। गौरतलब है कि गांव में यमुना नदी के पानी से खेत के खेत डूब गए हैं। एक हजार बीघा से अधिक खेतों में पानी भर चुका है। पानी धीरे-धीरे यमुना एक्सप्रेस वे माइल स्टोन संख्या 144 और शिव मंदिर की ओर बढ़ रहा है।
विज्ञापन

हालांकि अभी तक गांव की आबादी को यमुना नदी के पानी से कोई खतरा नहीं है। एसडीएम, तहसीलदार, लेखपाल व अन्य अधिकारी लगातार गांव की निगरानी कर रहे हैं और लोगों से सतर्क रहने की अपील कर रहे हैं। ग्रामीणों को भय है कि यदि यमुना नदी के जलस्तर में यदि और वृद्धि हुई तो पानी गांव की आबादी में घुस जाएगा। मथुरा में आई बाढ़ का खामियाजा कहीं गांव मिढ़ावली के ग्रामीणों को भी न भुगतना पड़ जाए। एसडीएम मनीष चौधरी ने बताया कि गांव मिढ़ावली में यमुना नदी के जलस्तर पर नजर बनी हुई है। रविवार को गांव में पूरी स्थिति को एक बार फिर देखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed