{"_id":"604cf7ce8ebc3e8c8e61bf93","slug":"wrestler-perform-in-wrestling-competition-sadabad-news-ali2585452169","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश स्तरीय सब जूनियर कुश्ती प्रतियोगिता में पहलवानों ने दिखाए दांव पेच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश स्तरीय सब जूनियर कुश्ती प्रतियोगिता में पहलवानों ने दिखाए दांव पेच
विज्ञापन
गांव बढ़ार स्थित आरबी गौतम ग्रुप ऑफ कॉलेज में प्रदेश स्तरीय सब जूनियर कुश्ती प्रतियोगिता में पह?
- फोटो : SADABAD
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
गांव बढ़ार स्थित आरबी गौतम ग्रुप ऑफ कॉलेज में शनिवार को प्रदेश स्तरीय सब जूनियर कुश्ती प्रतियोगिता मैट ग्रीको रोमन का आयोजन किया गया। इसमें प्रदेश भर से आए करीब 500 जूनियर पहलवान शामिल हुए। उत्तर प्रदेश कुश्ती फेडरेशन के बैनर तले हुई प्रतियोगिता में गोरखपुर, बलिया, लखनऊ, बस्ती, बहराइच, बनारस, मेरठ, मुजफ्फरनगर, बागपत, हाथरस, अलीगढ़, मथुरा, आगरा, शामली, टप्पल सहित प्रदेश के अन्य कई जिलों से आए पहलवान शामिल हुए।
कुश्ती की शुरुआत करीब 10 बजे से हुई। जिला रेसलिंग एसोसिएशन हाथरस के अध्यक्ष राहुल जायसवाल, संरक्षक हरिकेश पहलवान, चेयरमैन रविकांत अग्रवाल, धर्मेंद्र गौतम द्वारा कुश्ती प्रतियोगिता की शुरुआत कराई गई। देर शाम तक यह प्रतियोगिता जारी रही। पहलवानों द्वारा दिखाए जा रहे कुश्ती के दांव पेचों से रोमांच बना रहा। अंकित ने बताया कि कुश्ती का फाइनल रविवार को होगा।
इस मौके पर अशोक चौधरी, सुधीर गर्ग, वीर बहादुर चौहान, रूपेंद्र सिंह नंबरदार कुरसंडा, अमित वर्मा, अंकित पहलवान, विनव चौधरी, प्रशांत पहलवान, वीरेंद्र पहलवान, हिमांशु जायसवाल, अंकित ठाकुर, अनीता गौतम, पीयूष जैन, संजय पहलवान, विवेक पहलवान, कुश्ती संघ उत्तर प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश उपाध्याय, पिंटू पहलवान, रामसरन फौजी, भगवती प्रसाद, प्रेम कुमार मित्रा, पिंटू पहलवान, रमेश पहलवान, संजय पहलवान सहित अन्य तमाम लोग मौजूद रहे।