फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Workshop mechanic dies after being bitten by a cobra

Hathras News: कोबरा ने वर्कशॉप मैकेनिक को डसा, मौत

Thu, 09 Jul 2026 01:53 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
Workshop mechanic dies after being bitten by a cobra
प्रद्युम्न का फाइल फोटो। - फोटो : File Photo
हाथरस रोड स्थित जीआर इंफ्रा प्रोजेक्ट के वर्कशॉप मैकेनिक प्रद्युम्न (26) को बुधवार सुबह कोबरा सांप ने डस लिया। सहकर्मी उन्हें उपचार के लिए सिकंदराराऊ सीएचसी लेकर पहुंचे। चिकित्सक ने एंटी वेनम इंजेक्शन लगाने के बाद भी हालत में कोई सुधार न होने पर उन्हें जेएन मेडिकल कॉलेज अलीगढ़ रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज में चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

प्रद्युम्न पुत्र शिवशंकर निवासी मिर्जापुर जीआर इंफ्रा प्रोजेक्ट के प्लांट पर मैकेनिक थे। सुबह 9 बजे के लगभग वह काम कर रहे थे, इसी दौरान साढ़े पांच फुट लंबे कोबरा सांप ने उन्हें दाहिने हाथ में डस लिया। उनकी चीख सुनकर प्लांट में मौजूद लोग एकत्रित हो गए।
विज्ञापन

प्रबंधक राजेश कुमार उपाध्याय आनन-फानन कार से उन्हें सीएचसी लेकर आए। जहां चिकित्सक ने उन्हें एंटी वेनम इंजेक्शन लगाया। हालत में सुधार न होते देख उन्हें अलीगढ़ के जेएन मेडिकल कॉलेज भेजा गया। जहां चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। सर्पदंश से यह क्षेत्र में तीसरी मौत है। इससे पहले नौ वर्षीय बालिका और 40 वर्षीय युवक सर्पदंश से मर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


डसने के बाद बक्से में छिपा कोबरा
सिकंदराराऊ। मैकेनिक को डसने के बाद कोबरा पास में पड़े हुए बक्से में जाकर छिप गया। लोगों ने उसे रेंगते हुए उस ओर जाते देख लिया था। इसके बाद उसे पकड़ कर एक डिब्बे में रख लिया। वन विभाग के कर्मियों को बुलाकर जीवित कोबरा को उनके सुपुर्द कर दिया। वन कर्मियों ने उसे जंगल ले जाकर छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed