फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   workers reached at every booth, aware people about centre and state gov. project

हर बूथ तक पहुंचें कार्यकर्ता, प्रदेश व केंद्र सरकार की योजनाओं से कराएं अवगत

Sat, 13 Mar 2021 11:08 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Mar 2021 11:08 PM IST
विज्ञापन
workers reached at every booth, aware people about centre and state gov. project
गांव गढ़ उमराव में लगी ग्राम चौपाल में सांसद का चांदी का मुकुट पहनाकर स्वागत करते ग्राम प्रधान हं - फोटो : SADABAD
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

गांव गढ़ उमराव में शनिवार को ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल में सांसद राजवीर सिंह दिलेर ने ग्रामीणों से संवाद करते हुए प्रदेश और केंद्र सरकार द्वारा जनहित में चलाई जा रहीं योजनाओं के बारे में जानकारी दी।
भाजपा बिसावर मंडल के अध्यक्ष ग्राम प्रधान हंवीर सिंह के संयोजकत्व में गांव गढ़ उमराव में आयोजित हुई ग्राम चौपाल में सांसद ने कहा कि हर परिवार को शौचालय मिलेगा। पेंशन और राशन कार्ड भी बनेगा। केंद्र सरकार किसानों की आय को दोगुना करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत 2.42 किसानों के खाते में 27,134 करोड़ रूपये हस्तांतरित किए गए हैं। एमएसपी में लगभग दोगुने तक की वृद्धि की गई है। किसान हित में 66000 करोड़ से 378 लाख मीट्रिक टन खाद्यान्न की खरीद और प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में दो करोड़ पांच लाख किसान बीमित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांसद ने बूूथ अध्यक्ष विजेंद्र सिंह और ग्राम संयोजक गिर्राज सिंह बघेल व अन्य बूथ अध्यक्ष व सेक्टर प्रभारियों का मालाएं पहनाकर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि बूथ अध्यक्ष व सेक्टर प्रभारी ही संगठन की रीढ़ हैं। पार्टी नेतृत्व ने सभी भाजपा पदाधिकारियों को हर गांव के हर बूथ तक पहुंचने के निर्देश हैं, जिससे प्रदेश में राम राज्य की स्थापना हो सके। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की घोषणा हो चुकी है। ऐसे में हम सबको मिलकर गांव की एक बेहतर सरकार बनानी होगी। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष हंवीर सिंह और जसवीर सिंह ने सांसद को चांदी का मुकुट पहनाकर व पगड़ी बांधकर स्वागत किया।
कार्यक्रम में मंचासीन अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष आशीष शर्मा, नगर पंचायत अध्यक्ष रविकांत अग्रवाल, जिला महामंत्री प्रीती चौधरी, जिला महामंत्री भूरा पहलवान, वरिष्ठ नेता तुलसीदास अग्रवाल का भी स्मृति चिह्न देकर स्वागत किया गया। अध्यक्षता ओम पंडित ने की और संचालन पूर्व जिला महामंत्री डॉ. देवचंद्र गौड़ ने किया। इस मौके पर बूथ अध्यक्ष गिर्राज सिंह, विजेंद्र सिंह, कप्तान खान सूबेदार, कर्मवीर चौधरी, पंडित मुरारीलाल, चंद्रवीर चौधरी, गोपाल चाहर, कोमल प्रसाद शर्मा, उदय वाल्मीकि, राजेंद्र लंबरदार, मंडल महामंत्री लक्ष्मण सिंह प्रधान, रनवीर सिंह, रामकिशन वर्मा, देवी सिंह पंच, हरवेंद्र चौधरी, जगवेंद्र चौधरी, जगदेव चौधरी, संदीप ठाकुर आदि थे।

हर बुधवार को लोगों से मिलेंगे सांसद
सादाबाद। सांसद राजवीर सिंह दिलेर ने कहा कि वह हर बुधवार को सादाबाद स्थित कैंप कार्यालय पर लोगों की जनसमस्याएं सुनेंगे। उन्होंने क्षेत्र के लोगों से आह्वान किया कि कोई भी व्यक्ति दलालों के चक्कर में न पड़कर सीधे उनसे मिले। उनकी समस्या का समाधान शत-प्रतिशत कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed