फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Worker dies after falling from the roof of a carpet factory

Hathras News: गलीचा फैक्टरी में छत से संदिग्ध हालात में गिरा कारीगर, हुई मौत, परिवार में छाया मातम

Thu, 27 Feb 2025 01:44 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Updated Thu, 27 Feb 2025 01:44 AM IST
सार

अनिल राष्ट्रीय गलीचा फैक्टरी में गलीचा बनाने की मशीन चलाता था। वह फैक्टरी में ही छत पर बने कमरे में रहता था। वह फैक्टरी की छत से गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया।

विज्ञापन
Worker dies after falling from the roof of a carpet factory
अस्पताल में कारीगर का उपचार करते चिकित्सक - फोटो : संवाद

विस्तार

कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के औद्योगिक क्षेत्र स्थित राष्ट्रीय गलीचा फैक्टरी में एक कारीगर 26 फरवरी को संदिग्ध हालात में छत से गिरकर घायल हो गया। साथी कर्मचारी उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आए। यहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


बिजनौर के थाना नूरपुर क्षेत्र के गांव तमरौला निवासी अनिल (45) थाना हाथरस गेट क्षेत्र के औद्योगिक क्षेत्र स्थित राष्ट्रीय गलीचा फैक्टरी में गलीचा बनाने की मशीन चलाता था। वह फैक्टरी में ही छत पर बने कमरे में रहता था। 26 फरवरी की दोपहर वह फैक्टरी की छत से गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। आवाज सुनकर मौके पर भीड़ एकत्रित हो गई।
विज्ञापन


घायल कारीगर को बागला जिला अस्पताल में मृत घोषित कर दिया। अस्पताल से घटना की सूचना पुलिस को दी गई। इस संबंध में सीओ सदर योगेंद्र कृष्ण नारायण का कहना है कि औद्योगिक क्षेत्र में एक फैक्टरी के कारीगर की मौत हो गई है। इस मामले में अभी तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

हमारी फैक्टरी में कुछ ठेका कर्मी हैं, जो अस्थायी रूप से फैक्टरी में ही निवास करते हैं। एक कर्मी अपने क्वार्टर में रह रहा था, जो किसी तरह गिर गया।- राजकुमार खेतान, फैक्टरी संचालक।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed