फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Worker dies after being hit by an unknown vehicle

सिकंदराराऊ सड़क हादसा: तेज रफ्तार वाहन ने सड़क पार कर रहे श्रमिक को रौंदा, मौत, रिपोर्ट दर्ज

Thu, 01 Oct 2026 05:15 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Thu, 01 Oct 2026 05:15 PM IST
सार

बममाझीजी आठ दिन पहले मजदूरी के लिए मंडी समिति आया था। सड़क पार कर मंडी जा रहा था। तभी तेज रफ्तार वाहन आया। चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए उसे टक्कर मार दी। 
 

विज्ञापन
Worker dies after being hit by an unknown vehicle
मृतक बममाझीजी - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

सिकंदराराऊ क्षेत्र अंतर्गत एनएच-34 के एटा रोड पर मंगलवार शाम हादसा हो गया। कृषि उत्पादन मंडी समिति के पास सड़क पार कर रहे बिहार के श्रमिक को तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक के मित्र की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। 

विज्ञापन


श्रवण कुमार निवासी मोलवी, थाना बहेरी, जिला दरभंगा, बिहार ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि उनका मित्र बममाझीजी (26) निवासी बंडुली थाना बहेरी जिला दरभंगा आठ दिन पहले मजदूरी के लिए मंडी समिति आया था। मंगलवार शाम करीब 7:30 बजे वह सड़क पार कर मंडी जा रहा था। तभी एटा की ओर से तेज रफ्तार वाहन आया। चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए उसे टक्कर मार दी। 
विज्ञापन


हादसे के बाद घायल को सीएचसी ले जाया गया। वहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना से परिजनों में चीख-पुकार मच गई। कोतवाल शिवकुमार शर्मा ने बताया कि अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed