फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Work started on repairing electrical wires in the sarai village

सराय में बिजली के तारों को दुरुस्त करने का काम शुरू

Wed, 30 Jun 2021 11:58 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jun 2021 11:58 PM IST
विज्ञापन
Work started on repairing electrical wires in the sarai village
गांव सराय में बिजली की लाईनों को चैक करते एसडीओ देवेंद्र व जेई पंकज कुमार। - फोटो : SIKANDHRA RAHU
संवाद न्यूज एजेंसी, सिकंदराराऊ।
विज्ञापन

गांव सराय में बीते दिनों हुए हादसे के बाद बिजली विभाग अब जाग गया है। बुधवार से गांव में बिजली के तारों को दुरुस्त कराने का काम चालू हो गया। एसडीओ, जेई व टीम ने जर्जर तारों की हालत देखी। भाजपा नेता सुरेंद्र सिंह पुंढीर ने गांव जाकर मृतक व घायलों के परिजनों को ढाढ़स बंधाया। वहीं, बिजली विभाग के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज नहीं होने से ग्रामीणों में काफी आक्रोश है।
बता दें कि कुछ दिन पूर्व गांव में बरात चढ़त के दौरान बिजली तार के रंगशाला से सटने के कारण हादसा हो गया था। इसमें करंट लगने से एक बच्चे की मौत हो गई थी जबकि 11 लोग बुरी तरह से झुलस गए थे। इससे ग्रामीणों में विभाग के प्रति काफी रोष था। इस दौरान कई राजनीतिक दलों के नेताओं ने गांव जाकर पीड़ित परिजनों को सांत्वना दी थी।
विज्ञापन

बुधवार को विभाग के एसडीओ देवेंद्र कुमार, जेई पंकज कुमार ने टीम के साथ पूरे गांव में भ्रमण कर जर्जर तारों का निरीक्षण किया और उसे बदलवाने का काम शुरू करा दिया। इधर, भाजपा नेता सुरेंद्र सिंह पुंढीर ने गांव में जाकर पीड़ित परिजनों को सांत्वना दिया। उन्होंने विभाग से मुआवजा दिलाने की भी बात कही। मौके पर प्रधान सत्यप्रकाश यादव, दीनदयाल चौहान आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed