फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Work started in Mathura, three express trains remained canceled

Hathras News: मथुरा में शुरू हुआ एनआई काम, रद्द रहीं तीन एक्सप्रेस ट्रेनें

Tue, 23 Jan 2024 01:40 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Updated Tue, 23 Jan 2024 01:40 AM IST
सार

मथुरा जंक्शन पर 15 दिन के लिए शुरू हुए एनआई काम को लेकर कासगंज-मथुरा रेल खंड की दो दर्जन से अधिक ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ। इसमें पहले दिन गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस, लखनऊ-बांद्रा एक्सप्रेस व जयपुर-गोमतीनगर एक्सप्रेस पूरी तरह से निरस्त रहीं।

विज्ञापन
Work started in Mathura, three express trains remained canceled
रेलवे ट्रैक - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

पूर्वोत्तर रेलवे के मथुरा-कासगंज रेल खंड पर 22 जनवरी से कई ट्रेनों का आवागमन ठप हो गया। मथुरा जंक्शन स्टेशन पर शुरू हुए एनआई कार्य के चलते लगातार 15 दिन के लिए कई ट्रेनों को निरस्त कर दिया गया है। कई ट्रेनों का संचालन सिर्फ मथुरा छावनी स्टेशन तक ही किया जा रहा है।

विज्ञापन


मथुरा जंक्शन पर 15 दिन के लिए शुरू हुए इस कार्य को लेकर कासगंज-मथुरा रेल खंड की दो दर्जन से अधिक ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ। इसमें पहले दिन गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस, लखनऊ-बांद्रा एक्सप्रेस व जयपुर-गोमतीनगर एक्सप्रेस पूरी तरह से निरस्त रहीं।
विज्ञापन


इसके अलावा कासगंज से मथुरा जंक्शन, भरतपुर, अछनेरा के लिए चलने वाली पांच जोड़ी पैसेंजर ट्रेनों का संचालन सिर्फ मथुरा छावनी तक किया गया। यात्रियों को इससे दिक्कतों का सामना करना पड़ा। हालांकि पहले से ही ट्रेनों के मथुरा जंक्शन तक निरस्त रहने की सूचना होने के चलते परेशानी के लिए तैयार रहे। हालांकि सोमवार को यात्रियों की संख्या में लगभग 40 फीसदी कम रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मथुरा छावनी से लौटा खाली पैसेंजर ट्रेन का खाली रैक
मथुरा-कासगंज रेल खंड की पैसेंजर ट्रेनों का मथुरा छावनी तक ही संचालन होने की वजह से सुबह साढ़े छह बजे मथुरा के लिए रवाना होने वाली पैसेंजर ट्रेन के रैक को खाली ही कासगंज लौटना पड़ा। मथुरा छावनी स्टेशन पर मात्र दो ट्रेनों के रैक खड़े करने की जगह है। ऐसे में सुबह की ट्रेन के रैक को लौटा दिया गया, जबकि साढ़े नौ बजे वाली ट्रेन मथुरा से दोपहर वाली ट्रेन बनकर लौटी। दोपहर में मथुरा पहुंचने वाली पैसेंजर ट्रेन शाम पौने साल वाली पैसेंजर ट्रेन बनकर लौटी। इसके अलावा सुबह 11 बजे मथुरा पहुंची टनकपुर एक्सप्रेस पूरे दिन वहीं खड़े रहने के बाद शाम को टनकपुर के लिए लौटी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed