फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Work on railway gate, jam remained in the city

Hathras News: रेलवे फाटक पर चला काम, शहर में बना रहा जाम

Sun, 02 Jul 2023 02:59 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 02 Jul 2023 02:59 AM IST
सार

शहर के बागला कॉलेज मार्ग स्थित रेलवे फाटक पर पत्थर की टाइल्स की हटाने की कार्रवाई की जा रही है। इन टाइल्सों को हटाकर रेलवे प्रशासन की ओर से रबड के पेड लगाए जा रहे हैं। इसे लेकर बागला कॉलेज रेलवे फाटक को बृहस्पतिवार की रात 9 बजे से बंद कर दिया गया है।

विज्ञापन
Work on railway gate, jam remained in the city
रेलवे ट्रेक पर चल रहा काम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हाथरस के बागला कॉलेज मार्ग स्थित रेलवे फाटक पर मरम्मत कार्य के चलते शहर में जाम की स्थिति बनी रही। शहर के मुख्य बाजारों , तालाब ओवरब्रिज सहित शहर भर में जाम की स्थिति बनी रही। बागला कॉलेज मार्ग के जरिए बाजारों में जाने वाले लोगों को अलीगढ़ रोड स्थित ओवर ब्रिज के जरिए होकर गुजरना पड़ा। वहीं लोगों को इस फाटक के बंद होने के कारण अन्य रास्तों के माध्यम से अपना सफर तय करना पड़ा। फाटक बंद होने से राहगीरों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन


जाम

शहर के बागला कॉलेज मार्ग स्थित रेलवे फाटक पर पत्थर की टाइल्स की हटाने की कार्रवाई की जा रही है। इन टाइल्सों को हटाकर रेलवे प्रशासन की ओर से रबड के पेड लगाए जा रहे हैं। इसे लेकर बागला कॉलेज रेलवे फाटक को बृहस्पतिवार की रात 9 बजे से बंद कर दिया गया है। इस फाटक मरम्मत कार्य के चलते गांधी पार्क तिराहे पर व सासनी गेट चौराहे पर पुलिस ने बैरियर लगा दिए हैं। इन बेरियर के आगे बडे़ वाहनों को जाने नहीं दिया जा रहा है। 
विज्ञापन


हालांकि छोटे वाहन भी फाटक के बंद होने की वजह से वापस लौट रहे हैं। बागला कॉलेज मार्ग से जाने वाले राहगीरों को अलीगढ़ रोड स्थित ओवरब्रिज से होकर गुजरना पड़ा। इस कारण पुल पर जाम लगने से काफी देर तक वाहन फंसे भी रहे। वहीं शहर के बाजारों में भी जाम की स्थिति बनी रही। वहीं पैदल चलने वाले राहगीर फाटक के नीचे होकर निकले। लोगों ने हाथों साईकिल उठा कर फाटक को भी पार किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रेलवे फाटक बंद होने के कारण तालाब चौराहा ओवरब्रिज होकर जाना पड़ रहा है। पूरा शहर घूमना पड़ रहा है। शहर में जाम की स्थिति बनी हुई है। -डॉ.अशोक कुमार , राहगीर

फाटक बंद होने के कारण रेलवे ओवर ब्रिज पर जाम की स्थिति बनी हुई है। यहां तक कि शहर के बाजारों में भी जाम लगा रहा है। -कुलदीप पचौरी, राहगीर


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed